शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Madhya Pradesh Assembly Elections BSP Samajwadi Party Gondwana Republic Party,
Written By विशेष प्रतिनिधि
Last Updated :भोपाल , शनिवार, 6 अक्टूबर 2018 (22:33 IST)

मध्यप्रदेश : बसपा, सपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बना महागठबंधन, आधिकारिक ऐलान बाकी

मध्यप्रदेश : बसपा, सपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का बना महागठबंधन, आधिकारिक ऐलान बाकी - Madhya Pradesh Assembly Elections BSP Samajwadi Party Gondwana Republic Party,
भोपाल। चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही मध्यप्रदेश सियासत की गठबंधन को लेकर सबसे बड़ी खबर भी आ गई। सूबे में भाजपा और कांग्रेस का मुकाबला करने के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी एकसाथ आ गए हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ सपा और बसपा ने मिलकर सूबे में एक महागठबंधन बना लिया है। बस इस महागठबंधन का आधिकारिक ऐलान बाकी है।
 
बसपा, सपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ आने के साथ अब मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के सियासी समीकरण के नए सिरे से बनेंगे और बिगड़ेंगे। शनिवार सुबह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने साफ कर दिया था कि अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
 
महागठबंधन की सीटों का फॉर्मूला : 'वेबदुनिया' को सूत्रों के हवाले से इस महागठबंधन की सीटों का फॉर्मूला भी पता चला है। महागठबंधन में मध्यप्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते बसपा 100-110 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, दूसरी पार्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी 70-80 सीटों पर और समाजवादी पार्टी 40-50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
 
मध्यप्रदेश में इस बार गठबंधन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थीं, जो अब चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद काफी कुछ साफ हो चुकी हैं। बस, इंतजार इस महागठबंधन के आधिकारिक ऐलान का बाकी है।
ये भी पढ़ें
तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर और गणेश आचार्य के खिलाफ दर्ज कराई एफआरआई, यौन शोषण का लगाया आरोप