Hanuman Chalisa

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 'आप' ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

Updated: शनिवार, 7 जुलाई 2018 (09:28 IST)
भोपाल। आम आदमी पार्टी (आप) ने मध्यप्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। आप ने इस सूची में राज्य की 230 सीटों में से 19 के लिए अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।


आप की यह दूसरी सूची दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय द्वारा ग्वालियर में जारी की गई। इससे पहले राय ने भोपाल में 20 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। घोषित सूची में शिवपुरी से एडवोकेट पीयूष शर्मा, बोहारीबन्द से एडवोकेट अनिल सिंह सेंगर, ग्वालियर पूर्व से मनीक्षा सिंह तोमर, शुजालपुर से ऋषि परमार, आमला से डॉ. सुरेश कुमार भुमरकर, महेश्वर से बरजोर सिंह, त्योंथर से चंद्र प्रताप सिंह, मैहर से पुष्पेन्द्र सिंह, गुढ़ से बालेन्दु शुक्ला और कालापीपल से प्रेम सिंह सिसोदिया शामिल हैं।

इनके अलावा, इस सूची में ग्वालियर ग्रामीण से द्वारिका सिंह हरसाना, मनावर से रामकुवर रावत, देपालपुर से बहादुर मंडलोई, सिंगौरली से रानी अग्रवाल, राजगढ़ से गोवर्धन सिंह तंवर, जौरा से कृष्ण सिंह कुशवाह, खातेगांव से रेवाराम जाट, सिवनी से रघुवीर सिंह सनोडिया एवं भगवानपुरा से भूरेलाल बिलवाल शामिल हैं। प्रत्याशियों की अगली सूची 22 जुलाई को छतरपुर में घोषित की जाएगी।

इससे पहले पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल 15 जुलाई को इंदौर आएंगे। उम्मीदवारों की घोषणा से पहले पार्टी के ग्वालियर लोकसभा के पदाधिकारियों का सम्मेलन हुआ, जिसमें प्रदेश की सभी 230 सीटों पर जनता को मजबूत विकल्प देने का संकल्प लिया गया।
इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी प्रदेश प्रभारी एवं दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता को बदलने के लिए नहीं आई है। हम व्यवस्था को बदलने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। हमारी यह व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई आम आदमी की लड़ाई है और इसमें निश्चित रूप से आम आदमी को ही जीत मिलेगी। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख