sundarkand

बगावत के बाद कांग्रेस ने बदला इंदौर-1 का उम्मीदवार, संजय शुक्ला को मिला टिकट

Updated: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (22:09 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार रात  छठी लिस्ट जारी की। इसमें इंदौर-1 के उम्मीदवार को बदल दिया गया। यहां संजय शुक्ला को टिकट दे दिया गया। दीवाली के दिन कांग्रेस ने प्रीति अग्निहोत्री को अपना उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन बगावत को देखते हुए कांग्रेस ने उम्मीदवार को बदल दिया। संजय शुक्ला ने टिकट नहीं मिलने पर पत्नी को निर्दलीय चुनावी मैदान में उतारने की बात कही थी।
 
इंदौर की विधानसभा 1 से प्रीति गोलू अग्निहोत्री का नाम पार्टी घोषित किया था। इसके बाद से दूसरे दावेदार कमलेश खंडेलवाल और संजय शुक्ला बगावत पर उतर आए थे। दीपक बावरिया पर टिकट बेचने का आरोप लगाते हुए संजय शुक्ला ने पत्नी को विधानसभा एक से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर लड़ाने की बात कही थी। कमलेश खंडेलवाल ने भी निर्दलीय मैदान में उतरने की बात कही थी।
 
कमलेश खंडेलवाल का एक वीडियो भी वायरल हो रहा था, जिसमें कह रहे थे कि उन्हें दावेदारी वापस लेने के लिए 10 करोड़ का ऑफर दिया गया था। खंडेलवाल ने टिकट में लेन-देन का आरोप भी लगाया था।  विधानसभा-1 में टिकट को लेकर संजय शुक्ला, कमलेश खंडेलवाल और गोलू अग्निहोत्री दौड़ में थे।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख