Dhanteras
✕

मध्यप्रदेश भाजपा कर रही है चौथी बार सरकार बनाने की तैयारियां

Updated: रविवार, 9 दिसंबर 2018 (12:14 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में अधिकतर एग्जिट पोल में भले ही कांग्रेस सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन भाजपा अब भी मान रही है कि सूबे में उसकी ही चौथी बार सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर सरकार के सभी बड़े मंत्री और नेता सरकार बनाने का दावा करते हुए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
 
 
शनिवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में करीब चार घंटे बड़े नेताओं के बीच चली मैराथन बैठक के बाद देर रात जब मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह बाहर निकले तो उन्होंने मीडिया से कहा कि बैठक में शपथ ग्रहण सामारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। 
 
इसके साथ ही राकेश सिंह से जब मीडिया ने सवाल कि क्या शपथ ग्रहण सामारोह में पीएम मोदी और अमित शाह शामिल होंगे? उन्होंने कहा कि समारोह में पार्टी के सभी राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे। 
मुख्यमंत्री चौहान ने बैठक खत्म होने के बाद कहा कि हम सरकार बना रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह कैसा होगा, उसके स्वरूप को लेकर बैठक में चर्चा हुई। पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा 140 सीटें जीतकर फिर मध्यप्रदेश में सरकार बनाएगी।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

CM योगी ने 'जनता दर्शन' में सुनी लोगों की समस्‍याएं, अधिकारियों को दिए प्रभावी कार्रवाई के निर्देश

गोवर्धन पूजा पर्व: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के विजयी पशुपालकों को करेंगे पुरस्कृत

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

अगला लेख