Hanuman Chalisa

सागर में देर से EVM पहुंचने के मामले में SDM का तबादला

गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (13:42 IST)
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले में मतदान के 48 घंटे बाद खुरई विधानसभा से रिजर्व ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा करने के मामले में नायब तहसीलदार के निलंबन के बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विकास सिंह का तबादला कर दिया गया है।


सूत्रों के मुताबिक प्रदेश में 28 नवंबर को मतदान के बाद खुरई विधानसभा मे रिजर्व मशीनों को बांदरी थाने में रखवा दिया गया था। ये ईवीएम 48 घंटे बाद 30 नवंबर को दोपहर बाद चार वाहनों से सागर स्थित इंजीनियरिंग कालेज पहुंची तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।

इसके बाद कलेक्टर आलोकसिंह ने मशीनों को कोषालय में जमा कराया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सामने कुछ मशीनों की जांच की। इनमें कोई डाटा नहीं पाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी सागर द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल को प्रतिवेदन भी भेजा गया, जिसके आधार पर नायब तहसीलदार राजेश मेहरा को संभागायुकत सागर मनोहर दुबे ने निलंबित कर दिया था।

इसी मामले में बुधवार को खुरई अनुविभागीय अधिकारी विकाससिंह का तबादला कर दिया गया है। अपर कलेक्टर तन्वी हुड्‍डा को खुरई एसडीएम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मामले में खुरई के कांग्रेस उम्मीदवार अरुणोदय चौबे ने मशीनों की विषय विशेषज्ञों के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

Show comments

PoK में विरोध प्रदर्शन पर MEA का बड़ा बयान, Hormuz और Pakistan को लेकर क्या है भारत का प्लान

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

सभी देखें

E20 पर नितिन गडकरी का बड़ा बयान: 100% पेट्रोल चाहिए तो ज्यादा कीमत चुकानी होगी

यूपी में सरकारी भर्ती हुई स्मार्ट, योगी सरकार ने शुरू किया OTR सिस्टम, अब बार-बार फॉर्म भरने की जरूरत नहीं

LIVE: उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

ईरान और अमेरिका समझौते के रास्ते से क्यों भटक गए?

Top News 15 July: होर्मुज पर ट्रंप का बड़ा यू-टर्न, अमेरिका ने की समुद्री नाकेबंदी, राम मंदिर SIT रिपोर्ट आज

अगला लेख