biodatamaker

राजस्थान में विधानसभा चुनाव लड़ रहे 4 सांसदों की प्रतिष्ठा दांव पर

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (13:39 IST)
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में इस बार 4 सांसद भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 3 कांग्रेस और भाजपा का एक सांसद शामिल है। कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आए सांसद हरीश मीणा को भी विधानसभा का चुनाव लड़वाया है।


भाजपा ने एक सांसद कर्नल सोनाराम को चुनाव लड़वाया है, जो बाड़मेर में कांग्रेस के मेवाराम जैन का मुकाबला कर रहे हैं। अजमेर से भाजपा सांसद सांवरलाल जाट के निधन के बाद हुए उपचुनाव में जीतकर सांसद बने कांग्रेस के रघु शर्मा को पार्टी ने केकड़ी सीट से चुनाव मैदान में उतारा है। यहां उनका मुकाबला भाजपा के राजेन्द्र विनायका से है। भाजपा ने यहां से विधायक शत्रुघ्न गौतम का टिकट काटकर विनायक को चुनाव लड़वाया है।

दौसा से भाजपा सांसद हरीश मीणा टोंक जिले की देवली उनियारा से कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वह भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए हैं। यहां मीणा का मुकाबला भाजपा के राजेन्द्र गुर्जर से है। इसी तरह अलवर से कांग्रेसी सांसद डॉ. कर्णसिंह विधानसभा चुनाव जिले के किशनगढ़बास से लड़ रहे हैं।

अलवर से भाजपा के सांसद महंत चांदनाथ के निधन के बाद हुए उपचुनाव में डॉ. सिंह सांसद चुने गए, लेकिन पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव में भी उतार दिया। भाजपा से दो बार विधायक रहे रामहेत यादव से सांसद का कड़ा मुकाबला है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत-इटली संबंधों पर सरकार का जोर, राहुल गांधी के 'मेलोनी' तंज के बाद MEA ने कहा- कूटनीतिक संवाद में सम्मान जरूरी

Mahindra Scorpio Lifestyler Pickup की धांसू इंट्री, Scorpio-N पर आधारित, 19.79 लाख से कम होगी कीमत

CM मोहन यादव का ताबड़तोड़ एक्शन, लापरवाही पर 1 तहसीलदार, 2 पटवारी समेत 7 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड

Rahul Gandhi : मेलोनी समझकर तो नहीं पकड़ा था, राहुल गांधी के बयान पर मचा सियासी बवाल, विशेषाधिकार समिति का नोटिस

CM योगी पहुंचे अयोध्या, महंत रामचंद्र दास परमहंस को 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, विपक्ष पर साधा निशाना

अगला लेख