Daily Horoscope
✕

पत्नियां बदलने का घिनौना खेल, मना किया तो महिला को मार डाला

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (17:41 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक 23 वर्षीय महिला को इसलिए मौत की नींद सुला दिया गया क्योंकि उसने पत्नियां बदलने के घिनौने खेल में अपने पति और बहनोई का साथ देने से इंकार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पत्नी के बजाए उसकी शादीशुदा बहन को चाहता था, वहीं दूसरी ओर उसका साढ़ू उसकी पत्नी को चाहता था। दोनों ही पत्नियों की अदला-बदली के लिए तैयार थे। दोनों ने मिलकर घिनौने खेल की योजना बनाई।

इसके लिए मृत पत्नी की बहन ने तो हामी भर दी थी, लेकिन उसने इस खेल का तीखा विरोध किया। बताया जाता है कि उसने इसके लिए पति को थप्पड़ भी मारा था। कुछ समय पहले युवती ने छेड़छाड़ को लेकर अपने बहनोई को भी थप्पड़ मारा था। 
 
पत्नी के विरोध को देखते हुए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रच दी, जिसमें साढ़ूभाई ने भी उसका साथ दिया। उन्‍होंने युवती की हत्या कर शव उसके मायके के 100 मीटर की दूरी पर फेंक दिया। बाद में शव को उसकी बहन ने देखा तो परिजनों को जानकारी दी। मृतक के परिजनों के मुताबिक 30 नवंबर को रात करीब 9 बजे पति ने फोन किया था।
 
रायपुर सादात पुलिस के मुताबिक जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने अपने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने घटना वाले दिन रात को फोन कर पत्‍नी को घर से बाहर बुलाया, जहां पहले से ही मौजूद लोगों के साथ मिलकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अगला लेख