dharma sangrah

धन के लालच में मुंहबोली बहन को बनाया हवस का शिकार, प्रेतबाधा के बहाने दी यातनाएं...

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (12:39 IST)
इंदौर। धन की लालच में एक युवक ने मुंहबोली बहन के साथ कई बार बलात्कार किया। इतना ही नहीं, श्मशान में ले जाकर उसे कई प्रकार की यातनाए भी दीं। पीड़िता पग पायली (पैरों की ओर से पैदा हुई) थी। एक तांत्रिक ने युवक को कहा था कि ऐसा करने से उसे धन मिलेगा। इस गंदे काम में युवक की मां और दादी ने भी साथ दिया।
 
इंदौर के गांधी नगर इलाके में यह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। आरोपी युवक पीड़िता के घर के पास ही रहता है और वह उसे राखी बांधती थी। जब दरिंदे को पता चला था कि पीड़िता पगपायली है। इस पर वह उसे छत पर ले गया और नशीली दवा देकर बलात्कार किया। इस घिनौने काम में दरिंदे का साथ मां और दादी भी देते थे।
 
तंत्रक्रिया से पहले करता था बलात्कार : खबरों के मुताबिक आरोपी युवक एक तांत्रिक घर में मोमबत्तियां, कटे नींबू, लोहे की कीलें, गोबर के लेप व सिंदूर से हार फूल लगाकर निर्वस्त्र कर तंत्र क्रियाएं करते। तंत्र क्रियाओं से पहले किशोरी के साथ साथ दुष्कर्म करते। श्मशान में चिता की भस्म लगाकर प्रेत आत्माओं के साथ मिलन करवाने का बोलकर वे घंटों तक क्रियाएं करते थे। पीड़िता को नशे गोलियां भी खिलाईं गईं। क्रियाओं के दौरान किशोरी को लोहे की कीलों वाले चाबुक से मारते, अगरबत्ती से पूरे शरीर को दाग देते।
 
डर के कारण घरवालों को नहीं बताई आपबीती : किशोरी की बदहवास हालत देख उसकी मां और नानी ने पूछा भी, लेकिन डर के मारे वह बोल नहीं पाती थी। लगातार नशा दिए जाने से उसकी मानसिक स्थिति कमजोर होने लगी। शरीर पर तंत्र क्रियाओं की यातना से डरी-सहमी रहने लगी।
 
उसकी हालत देख मां उस दरिंदे से पूछा तो वह भूत-प्रेत का साया होना बताकर डरा देता था। किशोरी से इस पूरे घटना की जानकारी बताई तो घरवाले घबरा गए। परिजन किशोरी को बाल कल्याण समिति के ऑफिस लेकर गए। वहां पूरा मामला बताया। इसके बाद पुलिस में शिकायत की।

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, क्रूड और महंगाई ने बिगाड़ा बाजार का मूड; अगले हफ्ते क्या होगा?

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

अगला लेख