biodatamaker

गुजरात फार्मूले पर मध्य प्रदेश में राहुल गांधी और अमित शाह का चुनावी मेगा प्लान

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (17:04 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर अब चुनाव प्रचार चरम पर पहुंच गया है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ताबड़तोड़ चुनावी दौरे कर रहे हैं। सोमवार को जहां राहुल गांधी ने ग्वालियर-चंबल इलाके में हुंकार भरी तो वहीं दूसरी ओर राहुल गांधी जवाब देने के लिए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह विंध्य में मोर्चा संभाल रहे हैं।


मध्य प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के इन दोनों बड़े नेताओं के चुनावी प्रचार के प्लान को देखकर यही लग रहा है कि दोनों ही दल प्रचार के गुजरात पैटर्न को आगे बढ़ा रहे हैं। इस बार दोनों ही दलों के प्रमुख नेताओं के चुनाव प्रचार के प्लान में  एक ऐसा संयोग या रणनीति देखने को मिल रही है, जिसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।

दरअसल  कांग्रेस जिन इलाकों में राहुल गांधी की सभा कराती है वहीं राहुल के दौरे के ठीक बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंच जाते हैं, ऐसे ही जिस अंचल में अमित शाह पार्टी का प्रचार करते हैं, वहीं उसके बाद राहुल गांधी चुनाव प्रचार करने पहुंच जाते हैं। आइए, आपको सिलसिलेवार बताते हैं कि कैसे शाह और राहुल दोनों एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं।
 
भोपाल से भाजपा-कांग्रेस का चुनावी शंखनाद
17 सितंबर : राहुल गांधी ने भोपाल में पार्टी के चुनाव प्रचार का शंखनाद करते हुए 15 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। इस मौके पर राहुल ने भेल दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
 
25 सितंबर : कांग्रेस के चुनावी शंखनाद के बाद भाजपा ने भी भोपाल के जंबूरी मैदान से अपना चुनावी शंखनाद किया, जिसमें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और नरेंद्र मोदी शामिल हुए।
 
विंध्य में राहुल आगे, शाह पीछे
27-28 सितंबर : भोपाल के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ विंध्य में कामतानाथ मंदिर के दर्शन कर चुनाव प्रचार का शंखनाद किया।
 
15 अक्टूबर को शाह का दौरा : विंध्य में राहुल गांधी के दौरे का असर कम करने के लिए अमित शाह ने सोमवार को सतना और डिंडौरी में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सतना में कमल शक्ति के कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा।
 
कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने के लिए अमित शाह 9 अक्टूबर को ग्वालियर-चंबल के दौरे पर पहुंचे थे, जहां शाह ने सिंधिया के गढ़ में रोड शो करने के साथ ग्वालियर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया।
 
15-16 अक्टूबर को राहुल का ग्वालियर-चंबल में मेगा शो : अमित शाह के दौरे के बाद सोमवार और मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी दो दिन के मैराथन चुनावी दौरे पर हैं, जहां राहुल ने दतिया की प्रसिद्ध पीतांबर पीठ पहुंचकर दर्शन कर चुनाव प्रचार अभियान का आगाज किया। वहीं राहुल दौरे के दौरान ग्वालियर में रोड शो करने के साथ ही कई सभाओं को भी संबोधित करेंगे।
 
अक्टूबर को राहुल गांधी विंध्य के बाद महाकौशल में पार्टी के चुनाव प्रचार का शंखनाद करने पहुंचे थे, जहां राहुल ने मां नर्मदा की आरती करने के साथ साथ रोड शो भी किया था। वहीं दूसरी ओर आज अमित शाह जबलपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
   
भाजपा के गढ़ मालवा में शाह आगे राहुल पीछे : मध्यप्रदेश में तीन बार भाजपा की सरकार बनाने में अहम योगदान करने वाले मालवा में कार्यकर्ताओं में जोश भरने और चुनाव प्रचार का शंखनाद करने के लिए अमित शाह 9 अक्टूबर को इंदौर पहुंचे थे, जहां शाह ने रोड शो करने के साथ ही उज्जैन में महाकाल मंदिर में दर्शन किए थे।
 
28-29 अक्टूबर को राहुल का मालवा प्लान : वहीं शाह के दौरे के बाद राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को मालवा निमाड़ के दौरे पर जा रहे हैं, जहां राहुल इंदौर में रोड शो और उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ कई सभाओं को संबोधित करेंगे। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

Weather Update : MP-राजस्थान में मूसलाधार बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट; असम में बाढ़ से 100 की मौत

'मक्का रक्षा समझौता 2026': पाक, सऊदी और तुर्की की नई घेराबंदी — क्या भारत-पाक युद्ध की स्थिति में बदलेगा युद्ध क्षेत्र?

क्या अरुणाचल में हो रही है चीनी घुसपैठ? क्या है स्थानीय लोगों की चिंता

सब्जी बेचने वाले के हाथ में थे टमाटर और लहसुन, हवा से बरसी मौत' खेरसॉन में रूसी 'कामिकेज़' का खौफनाक शिकार

अगला लेख