ramcharitmanas

बसपा, सपा के बाद अब गोंडवाना पार्टी ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, जयस के साथ गठबंधन का किया दावा

Updated: सोमवार, 8 अक्टूबर 2018 (23:25 IST)
भोपाल। चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब कांग्रेस को लगातार झटके लग रहे हैं, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की प्रदेश में महागठबंधन की हर कोशिश अब सफल होती नहीं दिख रहीं है। पहले जहां बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से किनारा कर लिया था, अब वहीं आदिवासियों के बीच अच्छा प्रभाव रखने वाली गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन का इंकार करते हुए मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।


गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दरबू सिंह उइके ने पार्टी के बाइस उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि गठबंधन को लेकर कांग्रेस अब तक टालमटोल करती रही। उन्होंने कमलनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि गोंडवाना पार्टी कई बार गठबंधन को लेकर बातचीत करने की कोशिश करती रही, लेकिन कमलनाथ बातचीत को टालते रहे।

वहीं दरबू सिंह उइके ने प्रदेश में दूसरी आदिवासी पार्टी जयस से समझौते होने की बात कही। दरबू सिंह उइके का दावा है कि गोंडवाना पार्टी के टिकट पर जयस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जयस ने गठबंधन के लिए शर्त रखी थी कि गोंडवाना पार्टी प्रदेश में सपा के साथ जब कोई समझौता नहीं करेगी, तभी जयस और गोंडवाना का गठबंधन होगा।

जयस की इस शर्त के बाद गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने अपनी पुरानी रणनीति में बदलाव करते हुए अब अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। जयस से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से गठबंधन के बारे में पूछा तो जयस नेता हीरालाल अलावा ने चर्चा जारी रहने की बात कही और कहा कि औपचारिक रूप से गठबंधन फाइनल नहीं हुआ है। 
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

प्रज्जवल रेवन्ना के मोबाइल में निकले पोर्न वीडियो, फोरेंसिक जांच में पुष्टि, पूर्व PM का पोता है रेवन्‍ना, रेप केस में हैं बंद

दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आगाज, BRICS रिफॉर्म के लिए क्या है पीएम मोदी का रोडमैप?

ईल मछली की तस्करी का रहस्यमयी और खतरनाक खेल

Share Market Weekly Review: क्रूड की तेज चाल से शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1733 अंक गिरा, कैसा रहेगा सितंबर का तीसरा हफ्‍ता?

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख