dharma sangrah
✕

11 दिसंबर को मध्यप्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार, कमलनाथ का दावा

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (14:39 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में मतगणना से पहले कांग्रेस ने अपने सभी उम्मीदवारों को मतगणना के दौरान सजगता बरतने के निर्देश दिए हैं। कमलनाथ ने दावा किया कि 11 दिसंबर को मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
 
राजधानी के मानस भवन में प्रदेश के सभी 229 उम्मीदवारों को पार्टी के दिग्गज नेताओं ने काउंटिंग के दौरान अपनाने जाने वाली सावधानी के टिप्स दिए। 
 
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने उम्मीदवारों को निर्देश देते हुए कहा कि हर प्रत्याशी को मतगणना के नियमों की पूरी जानकारी होना चाहिए, जिससे मतगणना के दौरान कोई गफलत न हो। 
 
कमलनाथ ने कहा कि मतगणना के दौरान नियमों की जानकारी न होने से कांग्रेस को खासा नकुसान उठाना पड़ सकता है और कई सीटें जो पार्टी को जीतना चाहिए उसको हार सकते हैं। ऐसे में सभी उम्मीदवार मतगणना के दौरान खासी सतर्कता बरतें।
 
कमलनाथ ने कहा कि इस बार चुनाव में पार्टी ने जिस सामूहिक एकजुटता का परिचय दिया है, उसी तरह प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के लिए जरूरी है कि सभी नेता और कार्यकर्ता पूरी तरह एकजुट रहें। 
 
उम्मीदवारों की बैठक में पार्टी के पीसीसी चीफ कमलनाथ, प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया, अजयसिंह, विवेक तन्खा ने पार्टी के उम्मीदवारों को काउंटिग के टिप्स दिए।
 
पार्टी के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने उम्मीदवारों को हर राउंड की मतगणना पर खासी नजर रखने के विशेष निर्देश दिए, वहीं बैठक के दौरान कमलनाथ ने उम्मीदवारों से फीडबैक लेने के साथ ही प्रदेश में सरकार बनाने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त नजर आए। कमलनाथ ने कहा कि 11 दिसंबर को मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी....
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख