sundarkand
✕

इस खास फीचर्स के साथ लांच होगा वन प्लस का धमाकेदार 5जी स्मार्ट फोन

Updated: गुरुवार, 6 दिसंबर 2018 (14:18 IST)
हवाई। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वन प्लस अगले साल स्मार्टफोन पेश कर अपने 5जी स्मार्टफोन की शुरुआत करेगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा।
 
वन प्लस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेटे लाऊ ने स्नैपड्रैगन टेक शिखर सम्मेलन में कहा कि कंपनी स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस पहला स्मार्टफोन अगले साल यूरोप में पेश करेगी। इसके लिए उसने दूरसंचार ऑपरेटर ईई के साथ साझेदारी की है।
 
लाऊ ने स्मार्टफोन के बारे में और जानकारी साझा नहीं की, लेकिन कहा कि हम जानते हैं कि 855 प्रोसेसर सबसे शक्तिशाली चिपसेट है। यह निश्चित रूप से हमारे फोन के लिए एकमात्र विकल्प है।
 
हालांकि यह देखा जाना बाकी है कि 5जी स्मार्टफोन भारत में कब तक आता है, क्योंकि भारत वन प्लस के लिए प्रमुख बाजार है। अमेरिका, यूरोप, दक्षिण कोरिया, चीन और ऑस्ट्रेलिया में 2019 में 5जी सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। 
 
भारत में, स्पेक्ट्रम नीलामी के बाद 5जी सेवाओं को शुरू किया जाएगा। हालांकि भारत सरकार ने अभी तक किसी के लिए कोई तय समय-सीमा घोषित नहीं की है।
 
दिग्गज स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने मंगलवार को कहा कि उसे 2019 की पहली छमाही में अपने 5जी स्मार्टफोन पेश होने की उम्मीद है। इसमें स्नैपड्रैगन 855 प्लेटफॉर्म के साथ 5जी एक्स50 मॉडम का उपयोग किया जाएगा।

Show comments

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

CJP का चुनाव आयोग को 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- ज्ञानेश नहीं हटे तो जंतर-मंतर 2.0 होगा

एक खून माफ होता तो... VIP प्रमुख मुकेश सहनी का CEC ज्ञानेश कुमार पर बेहद विवादित बयान

समस्तीपुर में भी जमुई जैसा हादसा, फोटो लेने रुकी लड़की के साथ मनचलों ने की बदसलूकी

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई से बड़ी राहत: सरकार ने घटाया खाद्य तेलों पर आयात शुल्क, सस्ते होंगे सोयाबीन-पाम और सूरजमुखी तेल

सभी देखें

देश की राजनीति में बढ़ता मध्यप्रदेश का दबदबा, भाजपा ने चार नेताओं को सौंपी बड़े राज्यों की कमान

सीएम डॉ. मोहन ने देखीं मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के कार्यक्रम की तैयारियां, कहा- सरकार का ये कदम क्रांतिकारी

ज्ञानेश तुरंत दें इस्तीफा...राहुल गांधी ने कहा- मोदी और शाह की भी जांच कराएंगे

सूदखोर महिला से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कर्ज लिया और चुका दिया, फिर क्‍यों ले ली खुद की जान?

यमुना एक्सप्रेस-वे पर जलकर खाक हुई बस का 6 राज्यों से कनेक्शन, छतरपुर से चल रहा था बस ट्रैवल्स का दफ्तर

अगला लेख