biodatamaker

मध्यप्रदेश में टिकट की सियासी जंग, सुमित्रा महाजन पर भारी पड़े कैलाश विजयवर्गीय

Updated: गुरुवार, 8 नवंबर 2018 (17:38 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अपनी तीसरी सूची और अंतिम सूची जारी कर दी और इसी के साथ इंदौर की सीटों पर बना 'संस्पेंस' भी खत्म हो गया। सुमित्रा महाजन और कैलाश विजयवर्गीय के बीच इंदौर की सीटों को लेकर रस्साकशी चल रही थी, इसमें विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन पर भारी पड़े हैं। वे अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय को इंदौर-3 से टिकट दिलाने कामयाब रहे हैं। मध्यप्रदेश की सियासी जंग में कैलाश विजयवर्गीय ने अपना दबदबा बनाया है। 'ताई-भाई' की इस जंग ने भाजपा आलाकमान को उलझा दिया था। 
 
सुमित्रा महाजन अपने बेटे मंदार के लिए इंदौर-3 से टिकट की उम्मीद में थीं। अगर कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश को इंदौर-2 से लड़वाने पर आलाकमान राजी हो जाता तो कैलाश विजयवर्गीय के 'खास' मौजूदा विधायक रमेश मेंदोला को हटाना पड़ता। 
 
विजयवर्गीय मेंदोला को इंदौर-3 से लड़ाना चाहते थे, लेकिन इंदौर-3 से सुमित्रा महाजन अपने बेटे मंदार को टिकट दिलवाना चाहती थीं। इसे लेकर दोनों नेता आमने-सामने हो गए थे। इंदौर- 3 से कैलाश पुत्र आकाश और इंदौर-2 से कैलाश रमेश मेंदोला को टिकट दिलाने में कामयाब रहे हैं। हालांकि कैलाश विजयवर्गीय चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनकी मौजूदा सीट महू से उषा ठाकुर को टि‍कट दे दिया गया है, इंदौर- 3 की मौजूदा विधायक हैं। 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख