biodatamaker
✕

इन कारणों के चलते भाजपा के दिग्गज कैलाश विजयवर्गीय छोड़ सकते हैं चुनावी मैदान

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (17:10 IST)
आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फूंक-फूंक कर कदम रख रही भाजपा मध्यप्रदेश जहां दर्जनों वर्तमान विधायकों के टिकट काट सकती है, वहीं कुछ दिग्गज विभिन्न कारणों से चुनावी मैदान छोड़ सकते हैं। 
 
एक तरफ जहां मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा चुनाव लड़ने से इंकार कर चुके हैं।  मंत्री सूर्यप्रकाश मीणा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को पत्र लिखा है कि वे चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, वहीं पूर्व मंत्री और भाजपा के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी चुनाव मैदान छोड़ सकते हैं। विजयवर्गीय के चुनाव नहीं लड़ने के पीछे कई कारण गिनाए जा रहे हैं। 
कैलाश को लेकर सबसे बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि वे इंदौर जिले की किसी एक सीट से अपने बेटे आकाश विजयवर्गीय के लिए टिकट मांग रहे हैं। यदि आकाश के नाम पर मुहर लगती है तो एक परिवार के दो लोगों को टिकट नहीं देने की पार्टी की नीति के चलते वे खुद ही इस दौड़ से बाहर हो जाएंगे। 
 
दूसरी ओर यह भी माना जा रहा है कि पार्टी आकाश को टिकट देकर कैलाश का उपयोग संगठन के साथ ही चुनाव प्रचार में करेगी क्योंकि विजयवर्गीय के पास न सिर्फ कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है, बल्कि मालवा-निमाड़ इलाके में उनकी अच्छी पकड़ भी है। इसके साथ यह भी माना जा रहा है कि आगामी लोकसभा चुनाव में यदि सुमित्रा महाजन चुनाव नहीं लड़ती हैं तो कैलाश को उनके स्थान पर चुनाव लड़ाया जा सकता है। 
हालांकि इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कैलाश विजयवर्गीय के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने को लेकर अटकलों का बाजार जरूर गर्म है। उम्मीदारों की अधिकृत सूची आने के बाद ही इस तरह के कयासों पर विराम लगेगा।

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

Delhi NCR Earthquake : दिल्ली-एनसीआर और उत्तराखंड में भूकंप के झटके

Congress Protest : 2 घंटे की हिरासत के बाद राहुल-प्रियंका गांधी रिहा, EC के बाहर प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने लिया था हिरासत में

विपक्षी सांसदों ने मिलने का समय मांगा ही नहीं, SIR पर प्रदर्शन के बीच EC का बड़ा दावा

दशहरा पर किसानों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अनुदान पर मिलेंगे कृषि यंत्र, 7 से 20 अक्टूबर तक करें आवेदन

लखनऊ बनेगा AI-Deep Tech का नया हब, सीएम योगी ने रखा IT City Phase-2 का शिलान्यास; 50 AI स्टार्टअप का लक्ष्य

अगला लेख