ramcharitmanas
✕

कुशवाह के नीतीश कुमार पर दिए बयान से आया सियासी भूचाल, देनी पड़ी सफाई...

Updated: गुरुवार, 1 नवंबर 2018 (12:12 IST)
पटना। केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाह द्वारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर दिए बयान से सियासी भूचाल आ गया है। कुशवाह ने इस बयान के लिए मीडिया को जिम्मेदार ठहराया है। कुशवाह ने कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई दी। 
 
क्या कहा था कुशवाह ने : पटना में 'लौह पुरुष' सरदार वल्लभ भाई पटेल की 143वीं जयंती के मौके पर कुशवाह ने कहा था कि नीतीश कुमार साल 2020 के बाद बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बने रहना चाहते हैं। मैं ये कोई राजनीतिक बयानबाजी या फिर मजाक नहीं कर रहा हूं। नीतीश कुमार ने खुद कहा है कि वे साल 2020 के बाद मुख्यमंत्री नहीं बने रहना चाहते हैं। नीतीश ने कहा कि मैंने 15 साल तक राज किया है और कितने दिनों तक सीएम रहूं।
बाद में बयान से पलटे : इस बयान पर सियासी हलचल मचने के बाद कुशवाह इस बयान से पलट गए। उन्होंने अपने इस बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनकी बातों को मीडिया ने गलत तरीके से पेश किया। कुशवाह ने कहा कि हम दोनों के बीच के रिश्ते को गलत समझने वाले एक दिन धोखा खाएंगे।
 
जेडीयू ने नकारा : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कुशवाहा के इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि आम जनता ने नीतीश कुमार को चुना है और वे मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमला, टीएमसी का दावा कपड़ों में हथियार छिपाकर लाई थी महिला

नवरात्र में वाराणसी की महिलाओं का अनोखा हुनर, पूजा कॉम्बो पैक से बढ़ रही कमाई, 65 दुकानों पर मिल रहे स्थानीय उत्पाद

Rahul Gandhi : कौन हैं 'देहरादून में छिपी महिला', जिसका राहुल गांधी ने PM मोदी, शाह और ज्ञानेश कुमार के साथ किया जिक्र

अम्बेडकर नगर में DM ईशा प्रिया और SP प्राची सिंह ने संभाली कमान, देर रात सड़कों पर उतरकर देखी परखी सुरक्षा व्यवस्था

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

अगला लेख