Daily Horoscope
✕

ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले, प्रदेश के किसी व्यक्ति पर गलत कार्रवाई नहीं होने देंगे

Updated: शुक्रवार, 21 सितम्बर 2018 (17:42 IST)
शिवपुरी। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के विरोध के बीच कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के मध्यप्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को सपाक्स को आश्वासन देते हुए कहा कि इस अधिनियम के अंतर्गत प्रदेश के किसी भी व्यक्ति पर गलत कार्यवाही नहीं होंने देंगे।
 
 
सिंधिया ने यहां सपाक्स कार्यकर्ताओं को यह आश्वासन देते हुए कहा कि केवल शिवपुरी नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में इस एक्ट के अंतर्गत किसी पर भी गलत कार्यवाही नहीं होने दी जाएगी। संसद में इस एक्ट के संशोधन का विरोध नहीं करने संबंधी सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संसद में हम लोगों को बोलने नहीं दिया जाता तथा अपने मनमाने ढंग से एक्ट पास हो जाते हैं।
 
सिंधिया ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसी की सुनते नहीं है और जो करना है, वे करते हैं। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर क्या इस एक्ट में संशोधन किया जाएगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जब सरकार आएगी, तब जवाब देंगे। इसके बाद वे स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
 
इससे पहले सिंधिया ग्वालियर से शिवपुरी में पहुंचे, तब सपाक्स के विरोध को देखते हुए वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था तथा कांग्रेसी भी पुलिस की भूमिका में नजर आए। वे सिंधिया की गाड़ी को चारों तरफ से घेरकर उनके निवास स्थान मुंबई कोटी तक लेकर गए, जहां पर पहले से उपस्थित सपाक्स नेताओं ने उनकी गाड़ी का घेराव किया नारेबाजी की, फिर सिंधिया से चर्चा की। (वार्ता)

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख