ganesh chaturthi

वायरल वीडियो पर राऊ के विधायक जीतू पटवारी की सफाई

Updated: मंगलवार, 23 अक्टूबर 2018 (20:54 IST)
इंदौर। मध्यप्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और इंदौर के राऊ से विधायक जीतू पटवारी ने अपने वायरल हो रहे वीडियो पर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने 'पार्टी गई तेल लेने' भाजपा के लिए कहा था।

पटवारी ने मंगलवार को इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि वीडियो आज उनके राऊ विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान उनके ही कार्यकर्ताओं द्वारा बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के दौरान वे एक भाजपा कार्यकर्ता से मिले थे, जिसे उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों और बतौर जनप्रतिनिधि अपने द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर वोट दिए जाने का आग्रह किया था। उन्होंने दावा किया कि इसी दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता से उनका काम देखकर मतदान करने का कहा और इसी संदर्भ में 'पार्टी गई तेल लेने' कहा गया।
पटवारी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में चुनाव एक प्रक्रिया है, जिसमें प्रतिद्वंदी राजनीतिक लोग भी देशसेवा की भावना से ही राजनीति में काम करते हैं, लिहाजा वे सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता का सम्मान करते हैं।

भाजपा ने साधा निशाना : दूसरी ओर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता उमेश शर्मा ने कहा कि पटवारी अपने बचाव में अब भले ही कुछ भी बोलें, लेकिन यह वीडियो इस बात का प्रमाण है कि वे निजी स्वार्थ आधारित राजनीति में विश्वास रखते हैं। उन्होंने मतदाताओं के सामने स्पष्ट कर दिया है कि उनके निजी हितों के आगे उनकी खुद की पार्टी, संगठन और नेतृत्व बौना है। पटवारी वर्ष 2013 के पिछले विधानसभा चुनावों में इंदौर जिले की राऊ सीट से जीते थे। वे 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों में इसी सीट से कांग्रेस के टिकट के दावेदार हैं।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख