here

Hanuman Chalisa

शराब की बोतलों पर 'सबका वोट जरूरी है' के स्टीकर, विवाद के बाद हटाए गए

सोमवार, 22 अक्टूबर 2018 (23:38 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदिवासी बहुल झाबुआ के मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करने के लिहाज से प्रशासन ने शराब की बोतलों पर एक स्टीकर लगवाया, जो विवाद में आ गया।
 
 
वॉट्सएप पर ऐसी शराब की बोतलों की तस्वीर वायरल होने पर लोग तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करने लगे जिसके बाद झाबुआ कलेक्टर ने इन स्टीकरों को हटाने के आदेश दिए। झाबुआ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष सक्सेना द्वारा जनहित में जारी इन स्टीकरों पर आदिवासी भाषा में लिखा हुआ था- 'हंगला वोट जरूरी से, बटन दबावा नूं, वोट नाखवा नूं' यानी 'सबका वोट जरूरी है, बटन दबाना है, वोट डालना है'।
 
ऐसे 2 लाख स्टीकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शराब ठेकेदारों को दिए गए थे। उन्हें इन्हें शराब की बोतलों पर चिपकाने के लिए कहा गया था। इन स्टीकरों के कारण शराब की बोलत पर लिखी वैधानिक चेतावनी भी नजर नहीं आ रही थी। वॉट्सएप पर इन स्टीकरों के विरोध के बाद जिला प्रशासन ने स्टीकर चिपकाने के अपने आदेश को रविवार को वापस ले लिया है।
 
मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी वीएल कांता राव ने सोमवार को इस बारे में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बताया कि झाबुआ कलेक्टर ने ऐसे 2 लाख स्टीकर छपवाए थे और उनमें से 200 से ज्यादा स्टीकर शराब से भरी बोतलों पर चिपकाए गए थे। ये स्टीकर वैध शराब वाली बोतलों पर लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि जैसे ही हमें इस बात की सूचना मिली, हमने तत्काल इन स्टीकरों को लगाने पर रोक लगा दी। अब शराब की बोतलों पर इन स्टीकरों को नहीं लगाएंगे। इसकी बजाय किसी अन्य चीज पर इन स्टीकरों को लगाया जाएगा। (भाषा)

Show comments

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव की छुट्‍टी

Keeway Hypevolt-R : 180Km की रेंज और हाईटेक फीचर्स से लैस सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, जाने और क्या हैं फीचर्स

घर के बाहर मौत बनकर पहुंचा शेर! चरवाहे को जमीन पर दबोचा, लोगों ने पत्थर बरसाकर बचाई जान, VIDEO वायरल

पहलगाम हमला : NIA की चार्जशीट में हाफिज सईद का नाम, भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की साजिश का आरोप

सभी देखें

इंदौर के खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच

Top News 7 July: राम मंदिर चढ़ावा चोरी SIT रिपोर्ट में बड़े खुलासे, महाराष्ट्र में रेड अलर्ट, ट्रंप की ईरान को धमकी

Ram temple donation theft row : राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की बड़ी रिपोर्ट, नकदी छिपाने के कई मामले उजागर, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे मंजूर

Bankipur by-election : प्रशांत किशोर की पहली चुनावी परीक्षा, बांकीपुर उपचुनाव में दांव पर जनसुराज का भविष्य, क्या है पार्टी की रणनीति

मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड में हिंदू सदस्यों के शामिल करने पर सियासत, विधायक आतिफ अकील के मेंबर बनने पर कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद खफा

अगला लेख