suvichar

एग्जिट पोल ने बढ़ाई बीजेपी की परेशानी, तैयार कर रही है प्लान बी

Updated: शनिवार, 8 दिसंबर 2018 (22:03 IST)
भोपाल। एग्जिट पोल के बाद भाजपा में मंथन का दौर तेज हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई में बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई। सूत्रों के हवाले से खबर है कि बैठक में बीजेपी के बड़े नेताओं के बीच इस बात पर मंथन हुआ कि चुनाव परिणाम वाले दिन पार्टी के बड़े नेता ऐसे बीजेपी के बागी नेता और निर्दलीयों पर भी नजर रखें, जो चुनाव जीतकर आ रहे हों।
 
खबर है कि पार्टी ने ऐसे नेताओं से संपर्क साधने के लिए बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा एग्जिट पोल की हर उस स्थिति के प्लान तैयार कर रही है जिससे प्रदेश में फिर एक बार शिवराज सरकार बन सके।
 
वहीं बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पूरी तरह बौखला गई है और गलत आरोप लगा रही है। सीएम ने कहा कि कांग्रेस को तो मेरे बांधवगढ़ जाने तक पर भी आपत्ति है। सीएम ने कहा कि बीजेपी ने जो लक्ष्य तय किया है, उसके आसपास सीटें तय आ रही हैं। सीएम ने कहा कि मतगणना में सावधानी जरूरी है।
 
बैठक के बाद जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मध्यप्रदेश में फिर भाजपा बहुमत से सरकार बनाएगी। ये उनका दावा नहीं, आत्मविश्वास है। वहीं मतगणना से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद रविवार को प्रत्याशियों से संभागवार बात करेंगे। वहीं गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने ईवीएम के मुद्दे पर कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को सत्ता की भूख है और इस भूख को पूरा करने के लिए वो सब जतन कर रही है। वहीं ईवीएम के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ईवीएम से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं हो सकती है।

लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख