biodatamaker

मध्यप्रदेश : चुनाव आयोग ने खुरई के पीठासीन अधिकारी को हटाया

Updated: बुधवार, 5 दिसंबर 2018 (21:18 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने मध्य प्रदेश के सागर जिले में मतदान के दो दिन बाद ईवीएम मशीनों को दो दिन के विलंब से स्ट्रांग रूम में जमा कराने के मामले में खुरई विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारी और स्थानीय राजस्व अधिकारी (एसडीओ) को हटाकर पीठासीन अधिकारी की जिम्मेदारी दूसरे अधिकारी को सौंप दी है। 
 
आयोग के सूत्रों के अनुसार बुधवार को मध्यप्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को खुरई के पीठासीन अधिकारी विकास सिंह और एसडीओ को हटाने के निर्देश दिए हैं। आयोग द्वारा जारी आदेश में सागर की उप जिलाधिकारी तान्वी हुडा को पीठासीन अधिकारी और एसडीओ पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 
 
उल्लेखनीय है कि आयोग ने राज्य में गत 28 नवंबर को मतदान के बाद ईवीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी होने संबंधी कांग्रेस की शिकायत पर यह कार्रवाई की है। कांग्रेस नेता विवेक तन्खा ने एक दिसंबर को आयोग के समक्ष ईवीएम के सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठाए थे। तन्खा ने राज्य के सागर जिले में मतदान के दो दिन बाद ईवीएम मशीनें स्ट्रांग रूम में जमा कराने की शिकायत की थी।
 
आयोग ने मंगलवार को इस मामले में राज्य निर्वाचन कार्यालय की जांच के आधार पर तन्खा को भेजे जवाब में स्वीकार किया कि सागर के जिला कोषागार में तीस नवंबर को स्थानीय नगर निकाय के चार वाहनों (जिनमें से एक वाहन बिना नंबर प्लेट का था) से 50 बैलैट यूनिट, 26 कंट्रोल यूनिट और 42 वीवीपीएटी जमा कराई गई थीं। 
 
आयोग ने स्पष्ट किया कि इसकी शिकायत करने वाले खुरई विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार और अन्य प्रतिनिधियों की मौजूदगी में इन मशीनों का परीक्षण किया गया। जांच में पाया गया कि ये अतिरिक्त संख्या में रखी जाने वाली मशीनें थी। इनका मतदान में इस्तेमाल नहीं किया गया था। 
 
आयोग ने इस मामले में राज्य निर्वाचन कार्यालय की जांच रिपोर्ट के आधार पर ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की आशंकाओं को निराधार बताते हुए कहा कि सीईओ को स्ट्रांग रूम की सख्त निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। आयोग ने बताया कि इन मशीनों को देर से कोषागार में जमा कराने के लिए उप पीठासीन अधिकारी और नायब तहसीलदार राजेश मेहरा को एक दिसंबर को ही निलंबित कर दिया गया था।
 
इस पर अग्रिम कार्रवाई करते हुए आयोग ने बुधवार को विकास सिंह को पीठासीन अधिकारी पद से हटाकर तत्काल प्रभाव से राज्य सरकार में उनका तबादला करने का आदेश दिया है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख