biodatamaker

चुनाव से पहले कांग्रेस का बढ़ता 'गौर प्रेम', दिग्विजय ने बाबूलाल गौर की तारीफ में पढ़े कसीदे

Updated: रविवार, 30 सितम्बर 2018 (23:50 IST)
भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता और बाबूलाल गौर के प्रति कांग्रेस नेताओं का प्रेम इन दिनों जमकर हिलोरें खा रहा है। भोपाल में एक कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल गौर और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह न केवल एक मंच पर साथ नजर आए, बल्कि एक दूसरे से कानों ही कानों में कुछ कहते भी नजर आए।
 
दिग्विजय सिंह ने मंच से बाबूलाल गौर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि बाबूलाल गौर ऐसी शख्सियत है जो सन सत्तर से लगातार 48 साल से चुनाव जीत रहे हैं। कोई भी उनको हार नहीं पाया। इतना ही नहीं, जो मान मार्यादा और इज्जत आज प्रदेश में बाबूलाल गौर की है, वो प्रदेश में किसी अन्य भाजपा नेता की नहीं  है।
 
दिग्विजय सिंह ने आज के भाजपा नेताओं को उनके सामने बच्चे भी बता डाला। वहीं उम्र को लेकर दोनों नेताओं ने एक दूसरे के साथ हंसी ठिठोली भी मंच पर की। भले ही दिग्विजय सिंह की बाबूलाल गौर के साथ उम्र को लेकर ये बयान मजाक में कहे गए हो लेकिन इसको लेकर सियासत गरमा गई है।
 
 
उल्लेखनीय है कि उम्र का हवाला देकर कुछ समय पहले बाबूलाल गौर को शिवराज मंत्रिमंडल से बाहर किया गया था। अब गौर की विधानसभा सीट गोविंदापुरा से वर्तमान महापौर आलोक शर्मा टिकट की जुगाड़ कर रहे हैं, ऐसे में दिग्विजय सिंह के बाबूलाल गौर को पूरी तरह फिट बताने के साथ ही मान सम्मान में भाजपा का सबसे बड़ा नेता बताने के कई सियासी मतलब निकाले जा रहे है।
 
ऐसा नहीं है बाबूलाल गौर का कांग्रेस प्रेम पहली बार देखने को मिला है। इससे पहले छिंदवाड़ा के विकास मॉडल की तारीफ कर गौर पहले ही भाजपा की मुश्किल बढ़ा चुके हैं।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

पंजाब SIR में राघव चड्ढा का नाम वोटर लिस्ट से कटा! AAP सरकार पर भड़के BJP सांसद

क्या राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी का बदलेगा विभाग? मोदी कैबिनेट में फेरबदल की अटकलों के बीच उठे बड़े सवाल

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

अगला लेख