Daily Horoscope
✕

मध्यप्रदेश : भाजपा ने दावेदारों को दिए संकेत, तैयारी करो टिकट पक्का है...

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (20:48 IST)
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जहां भाजपा द्वारा कुछ विधायकों के टिकट कटने की खबरें आ रही हैं, वहीं पार्टी ने 'भरोसेमंद' दावेदारों से कह दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उनका टिकट पक्का है।
 
हालांकि पार्टी की ओर ऐसी कोई अधिकृत घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों की मानें तो जीतने वाले विधायकों को पार्टी ने कह दिया है कि टिकट की चिंता किए बिना अभी से चुनाव की तैयारी शुरू कर दें। उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस राज्य में कुछ विधायकों और मंत्रियों के भी टिकट कट सकते हैं। दरअसल, ये कुछ ऐसे दावेदार हैं, जिनके जीतने की पार्टी को उम्मीद नहीं है।
 
भाजपा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए नारा दिया है- 'अबकी बार 200 के पार'। इसलिए भाजपा टिकट को लेकर फूंक-फूंककर कदम रख रही है। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी चुनाव पर पूरी नजर रखेंगे। पता चला है कि पार्टी इस बार बूथ स्तर पर कड़ी मेहनत कर रही है।
 
हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि जिन नेताओं के टिकट कटने हैं, उन्हें पार्टी ने अभी स्पष्ट जवाब नहीं दिया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि चुनाव से पहले पार्टी में असंतोष पैदा न हो। ऐसे में कई विधायकों और मंत्रियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें साफ पढ़ी जा सकती हैं।
 
दरअसल, पार्टी को इस बात का भी इंतजार है कि यदि कांग्रेस और बसपा के बीच गठजोड़ होता है तो बसपा के प्रभाव वाले क्षेत्रों में पार्टी को नए सिरे से रणनीति बनानी पड़ेगी। पार्टी के सीनियर लीडर तो यह भी कहते हैं कि इस गठजोड़ से भगवा पार्टी की सेहत पर कोई असर नहीं होगा। पार्टी एक बार फिर राज्य में सरकार बनाएगी।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

शेयर बाजार धड़ाम : सेंसेक्स 1000 से ज्यादा अंक गिरा, जानिए किन वजहों से डूबी निवेशकों की पूंजी

CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन के दौरान कश्मीरी युवक की पिटाई, फहीम ने खुद को बताया मोदी समर्थक

मैंने 8 युद्ध रुकवाए, डोनाल्ड ट्रंप ने फिर ठोका नोबेल शांति पुरस्कार पर दावा

अगला लेख