Daily Horoscope
✕

वकील का खुलासा, न डेविड हेडली जेल में है, न अस्पताल में

Updated: बुधवार, 25 जुलाई 2018 (19:52 IST)
वॉशिंगटन। साल 2008 के मुंबई हमले के मामले में दोषी करार दिए गए पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली के वकील ने बुधवार को इन खबरों को खारिज किया कि जेल में साथी कैदियों की ओर से की गई पिटाई के कारण उनका मुवक्किल जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। वकील ने कहा कि हेडली न तो शिकागो की जेल में है और न ही अस्पताल में।
 
लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी हेडली को मुंबई हमले के मामले में 35 साल की सजा सुनाई गई थी। हेडली के वकील जॉन थेइस ने बताया कि मैं उसका ठिकाना नहीं बता सकता। वह न तो शिकागो में है और न ही अस्पताल में है।
 
मीडिया में आई खबरों में कहा गया था कि हेडली (58) पर 8 जुलाई को शिकागो की एक जेल में 2 कैदियों ने हमला किया था और उसके बाद से वह एक अस्पताल के सघन चिकित्सा केंद्र (आईसीयू) में भर्ती है। जॉन ने बताया कि मैं हेडली के नियमित संपर्क में हूं। भारतीय प्रेस की खबर का कोई आधार नहीं है।
 
खबरों में कहा गया था कि हेडली को गंभीर चोटें आई हैं और उसे नॉर्थ इवांस्टन अस्पताल ले जाया गया। खबरों में यह भी कहा गया था कि अस्पताल में उसे आईसीयू में रखा गया है। अमेरिका की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमलों के सिलसिले में हेडली को 35 साल की जेल की सजा सुनाई है। इन हमलों में 160 से ज्यादा लोग मारे गए थे।
 
26/11 हमलों से पहले मुंबई समेत विभिन्न शहरों की रेकी करने वाले हेडली को 2009 में गिरफ्तार किया गया था। अमेरिकी अधिकारियों ने सोमवार को मीडिया में आई खबरों पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया था। (भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

INS विक्रांत पर पहली बार उतरा राफेल मरीन फाइटर जेट, भारतीय नौसेना ने वीडियो जारी किया

MLC चुनाव में हार के बाद अखिलेश यादव पर BJP का पलटवार, बोली- 'जीतें तो जनसमर्थन, हारें तो चुनाव आयोग दोषी

चाचा है तो सपा है... लखनऊ में लगे होर्डिंग से अखिलेश गायब, MLC चुनाव के बाद गर्माई सपा की सियासत

दिवाली से पहले किसानों के खाते में आए ₹18,690 करोड़! 9.34 करोड़ अन्नदाताओं को मिली PM किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त

दीपावली-छठ पर घर जाने वालों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार चलाएगी 12 दिन तक अतिरिक्त रोडवेज बसें, जानें किन रूटों पर मिलेगी सुविधा

अगला लेख