ramcharitmanas

चौथी बार सरकार के लिए भाजपा का 'आइडिया' समृद्ध मध्यप्रदेश कैंपेन लांच

Updated: रविवार, 21 अक्टूबर 2018 (12:59 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने के लिए भाजपा ने समृद्ध मध्यप्रदेश कैंपेन जारी किया है। 'आइडिया में है दम तो पूरा करेंगे हम' की थीम के साथ शुरू हुए समृद्ध मध्यप्रदेश कैंपेन में पार्टी लोगों से प्रदेश को अगले पांच साल में समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का सुझाव मांगेगी।
 
अगले 15 दिन यानि पांच नवंबर तक सूबे की सभी 230 विधानसभा सीटों तक लोगों तक पहुंचने के लिए भाजपा ने 50 रथों को प्रदेश मुख्यालय से रवाना किया। प्रदेश मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत पार्टी के दिग्गज नेताओं ने प्रदेश के सभी जिलों में जाने वाले 50 'समृद्ध मध्यप्रदेश रथ' को  झंडी दिखाकर रवाना किया।
 
इस मौके पर हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने समृद्ध मध्यप्रदेश कैपेंन का रोड मैप लोगों से साझा किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले 15 साल में जो भी योजनाएं बनाई है वो लोगों के सुझाव लेकर ही बनाई है। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं कि अगले पांच साल में मध्यप्रदेश समृद्ध मध्यप्रदेश कैसे बने इसके लिए लोग अभी से अपने सुझाव दें, जो सरकार बनने पर हम पूरा करेंगे।
 
शिवराज लोगों को 15 साल पहले के दिग्विजय सिंह के शासनकाल की याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में मध्यप्रदेश में महापाप किया। मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि 2003 में मध्यप्रदेश की स्थिति भयावह थी। न तो प्रदेश में सड़क थी और न बिजली। लोग सड़क के बजाए खेतों में चलना पंसद करते थे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद चालीस से अधिक पंचायत और महा पंचायत करते लोगों से सुझाव लेकर मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर विकसित मध्यप्रदेश बनाया है और अब उनका लक्ष्य अगले पांच सालों में मध्यप्रदेश को समृद्ध मध्यप्रदेश बनाना है।
 
भविष्य का संदेश समृद्ध मध्यप्रदेश के साथ शुरू हुए भाजपा के इस चुनावी कैंपन में पार्टी सूबे की सभी 230 सीटों से लोगों से ऑनलाइन और ऑफलाइन सुझाव लेगी। इसके लिए एक ओर तो प्रत्येक विधानसभा में 20 सुझाव पेटियां रखी जाएगी। वहीं डिजिटल रथ के जरिए भी लोग अपने सुझाव दे सकेंगे।
 
डिजिटल रथ के लिए पार्टी ने लोगों को सुझाव के लिए प्रेरित करने के लिए विशेष प्रकार की शॉर्ट फिल्में बनाई है। इन शॉर्ट फिल्मों में दिखाया गया है कि किस तरह समाज के सभी वर्ग मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भरोसा दिखाकर उनका अपना आईडिया भेज रहे हैं। वहीं पार्टी इस कैंपेन के जरिए लोगों को भाजपा के लिए मतदान करने के लिए पहले प्रेरित करने के लिए 'पहले सुझाव फिर मतदान' का संदेश भी दे रही है।
 
इस अभियान के बाद ये साफ है कि भाजपा चुनाव से पहले 5 नवंबर तक सरकार के प्रति लोगों का फीडबैक लेकर अपनी अगली रणनीति तैयार करेगी।
लेखक के बारे में
विशेष प्रतिनिधि
राजनीतिक, सामाजिक एवं समसामयिक मुद्दों पर देश के अलग-अलग हिस्सों से वेबदुनिया के विशेष प्रतिनिधियों की टीम प्रकाशन के लिए कंटेंट प्रेषित करती है। .... और पढ़ें

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

इंदौर कांग्रेस कार्यालय में ‘वंदे मातरम्’ पर घमासान! 55 सेकंड के गायन पर BJP ने उठाए सवाल, जांच की मांग

सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट, क्रूड और महंगाई ने बिगाड़ा बाजार का मूड; अगले हफ्ते क्या होगा?

सीएम योगी ने किया बलिदानी वीरों के परिजनों का सम्मान

लखनऊ में भव्यता और गरिमा के साथ मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की दिखी झलक

किश्तवाड़ में बड़ा हादसा, चिनाब नदी में गिरी महिंद्रा स्कॉर्पियो; 5 लोगों की मौत

अगला लेख