1. समाचार
  2. विधानसभा चुनाव 2018
  3. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2018
  4. Amit Shah's Madhya Pradesh Tour

अमित शाह 14 और 15 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आएंगे

Amit Shah
भोपाल। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह रविवार से दो दिवसीय प्रवास पर मध्यप्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर चुनाव संबंधी तैयारियों को और गति देंगे। प्रदेश संगठन की ओर से शनिवार को यहां बताया गया कि शाह इस दौरान होशंगाबाद, सतना, रीवा, डिण्डौरी और जबलपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।


शाह 14 अक्टूबर को दोपहर में दिल्ली से विमान से भोपाल पहुंचेंगे। वे यहां से अपरान्ह हेलीकॉप्टर होशंगाबाद के लिए रवाना होंगे। होशंगाबाद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वे शाम को वापस भोपाल आएंगे और प्रदेश पार्टी कार्यालय परिसर पहुंचेंगे। शाह 15 अक्टूबर को प्रातः 9.15 बजे प्रदेश कार्यालय से राजा भोज एयरपोर्ट पहुंचकर विमान द्वारा 10.30 बजे खजुराहो पहुंचेंगे।

वे खजुराहो से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.30 बजे बीटीआई ग्राउंड, सतना पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा अध्यक्ष सतना से हेलीकॉप्टर से एसएएफ ग्राउंड रीवा पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से उत्कृष्ट विद्यालय ग्राउंड डिंडौरी पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। शाम को डिंडौरी से हेलीकॉप्टर द्वारा जबलपुर पहुंचेंगे। शाह शाम को माल गोदाम चौक जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे वेटेनरी कॉलेज ग्राउंड, सिविल लाइन, जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात दिल्ली रवाना हो जाएंगे।
अगला लेख
भारत - वेस्टइंडीज हैदराबाद टेस्ट के दूसरे दिन का ताजा हाल