biodatamaker
✕

उत्तराखंड के इस डेस्टीनेशन पर होता जन्नत का एहसास, पार्टनर संग करें एक्सप्लोर

Written By WD Feature Desk
Updated: बुधवार, 16 अप्रैल 2025 (17:51 IST)
Auli Uttarakhand: अगर बर्फीले पहाड़ और हरीभरी वादियां आपको भी बुलाती हैं तो उत्तरखंड का औली आपके लिए एक परफेक्ट डेस्टीनेशन है।  औली एक ऐसी जगह है जहां पर जाने के बाद आपको कश्मीर जैसी वादियों का नजारा देखने को मिलेगा। यहां पहुंचते ही आपको ऐसा एहसास होगा मानो आपने जन्नत के दर्शन कर लिए हैं। अगर आप भी गर्मियों में हिल स्टेशन घूमने का शौक रखते हैं, तो अपने दोस्तों के साथ इंजॉय करने के लिए आप उत्तराखंड में स्थित औली जा सकते हैं। यह एक बहुत खूबसूरत हिल स्टेशन है, जो हिमालय की गोद में बसा हुआ है। यहां का नजारा देखकर आपको दोबारा घर आने का मन ही नहीं करेगा।
 
स्कीइंग के लिए लोकप्रिय जगह
भारत में स्कीइंग के लिए औली सबसे ज्यादा लोकप्रिय जगह मानी गई है। यहां आपको स्कीइंग की काफी सुविधा देखने को मिलेगी। औली एक शांत और शांतिपूर्ण जगह है, जहां पर आप लड़ाई झगड़े, काम काज, टेंशन इन सब से छुटकारा पा सकते हैं। औली के पास कई ट्रैकिंग रूट भी है, जहां पर आप हिमालय की खूबसूरती का लुत्फ उठा सकते हैं। इनके अलावा आप यहां पर पैराग्लाइडिंग, ज़िपलाइनिंग और बहुत सारी रोमांचक गतिविधियों को कर सकते हैं।
 
ऐसे पहुंचें औली
आप अगर कपल ट्रिप पर निकले हैं, तो रात में यहां कैंप लगाकर तारों को निहार सकते हैं। यह आपकी ट्रिप को बहुत ज्यादा यादगार बना देगा। औली घूमने के लिए सबसे अच्छा समय मार्च से लेकर जून तक माना गया है। अगर आप यहां पर तीन से चार दिन तक रुकना चाहते हैं, तो औली में आपको कई सारे होटल और रिसॉर्ट मिल जाएंगे। यहां पहुंचने के लिए आप देहरादून से टैक्सी या बस की मदद ले सकते हैं।
 
अपने पार्टनर के साथ करें इंजॉय
यकीन मानो अगर आप वाकई में हर चीज से परेशान हो गए हैं और एकदम शांत वातावरण की तलाश कर रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है, तो आप अपने पार्टनर के साथ यहां आकर इंजॉय जरूर करें। यही नहीं अगर आप हिमालय की गोद में एक शांतिपूर्ण जगह ढूंढ रहे हैं, तो औली आपके लिए परफेक्ट जगह है।

लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख