suvichar

mothers day poem : जो मां का आंचल मुट्ठी में भर गहरी नींद में सोया हो

Updated: शुक्रवार, 8 मई 2020 (13:15 IST)
मां
 
सबसे खूबसूरत है वह
जिसके माथे और हथेलियों पर 
मां ने काला दीठौना लगाया हो।
 
सबसे तृप्त है वह
जिसे मीठी झिड़की के साथ
मां ने आखिरी दो निवाले खिलाए हो।
 
सबसे निश्चिंत है वह
जो मां का आंचल मुट्ठी में भर
गहरी नींद में सोया हो।
 
सबसे निडर है वह
जिसकी ऊंगली का एक छोर
मां के हाथों में रहा हो।
 
सबसे धनवान है वह
जिसकी मां की गोद में चढ़ने की जिद
पूरी हो गई हो।
 
सबसे खुशकिस्मत है वह
जो साथ है मां के।
 
शैली बक्षी खडकोतकर
लेखक के बारे में
शैली बक्षी खड़कोतकर
शैली बक्षी खड़कोतकर मीडिया शिक्षक एवं स्वतंत्र लेखिका हैं।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

भारत के राष्ट्र-निर्माता और इंजीनियरिंग के मसीहा: सर एम. विश्वेश्वरैया

हिंदी दिवस विशेष: जानिए कैसे हिंदी राष्ट्रभाषा के गौरव से वंचित रह गई?

80s retro look trend : 80 के दशक के रेट्रो लुक से स्मृति और नॉस्टेल्जिया तक

हिंदी दिवस 2026: हिंदी नहीं रही अब पहले जैसी, फिर भी दुनिया में बढ़ता जा रहा इसका दबदबा

वरिष्ठ पत्रकार और लेखक कृष्ण मोहन झा की किताब "डा मोहन भागवत संदेश" का विमोचन

अगला लेख