1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. मातृ दिवस
  4. happy mothers day 2020

mothers day poem : तुम सर्वस्व हो, सृष्टि हो मेरी

happy mothers day
माँ, 
तुम्हारी स्मृति,
प्रसंगवश नहीं
अस्तित्व है मेरा।
धरा से आकाश तक
शून्य से विस्तार तक।
 
कर्मठता का अक्षय दीप
मंत्रोच्चार सा स्वर
अनवरत प्रार्थनारत मन
जीवन यज्ञ में 
स्वत: समिधा बन
पुण्य सब पर वार।
 
अवर्णनीय, अवर्चनीय
तुम सर्वस्व हो
सृष्टि हो मेरी !
लेखक के बारे में
शैली बक्षी खड़कोतकर
शैली बक्षी खड़कोतकर मीडिया शिक्षक एवं स्वतंत्र लेखिका हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
Buddha Jayanti 2020 : बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की जयंती