dharma sangrah
✕

मदर्स डे 2023: मां के 10 पेटेंट डायलॉग जो मां हमेशा बोलती है

Updated: शनिवार, 13 मई 2023 (13:57 IST)
Mothers Dialogues
- अथर्व पंवार 
 
आप सभी ने अपने जीवन में मां की डांट न खाई हो ऐसा तो हो ही नहीं सकता। एक समय ऐसा आता है जब आप अपनी मां के डायलॉग से भली-भांति परिचित हो जाते हैं। लगातार उन वाक्यों को सुनकर आप पहले ही समझ जाते हैं कि अब हमारी मां यह बोलने वाली हैं। इन वाक्यों का प्रयोग हमारे बाल्यकाल से आरंभ हो जाता है और युवावस्था में बढ़ जाता है। इनके बिना हमारा जीवन अधूरा सा रहता है। 
 
यहां प्रस्तुत हैं भारतीय माताओं के वह प्रचलित या पेटेंट डायलॉग जिन्हें आपने अवश्य सुना होगा- 
 
1. 'आग लगे तेरे फ़ोन में, जब देखो तब फ़ोन फ़ोन'
 
2. 'तू घर आ फिर तुझे बताती हूं'
 
3. 'रुक तेरे पापा को आने दे'
 
4. 'यही दिन देखने के लिए तुमको बड़ा किया था'
 
5. 'जब मैं तुम्हारी उम्र की थी तो.... '
 
6. 'मैं भी इंसान हूं कोई मशीन नहीं'
 
7. 'यह घर है कोई धर्मशाला नहीं।...'
 
8. 'हां, मैं तो तुम्हारी नौकरानी हूं ना....'
 
9. 'मैं तुम्हारी मां हूं, मुझे सब पता रहता है'
 
10. 'जब तू मां बनेगी तब तुझे पता चलेगा'
 
यह वाक्य जब आपने पढ़े होंगे तो वह परिस्थितियां और कारनामे भी आपको याद आ गए होंगे जिनके कारण आपको यह सब सुनना पड़ा होगा। यह तो हमारे लिए nostalgia है।
 
मां के इन वाक्यों में भी उनका प्यार झलकता है। उनकी भावनाओं को मापना समझो सागर के पानी को मापने के सामान है। इस मातृ दिवस पर उन्हें कुछ ऐसा उपहार अवश्य दें जिससे उनके उस निस्वार्थ ममतामय हृदय को कुछ आनंदमय क्षण अवश्य मिले।

आपको भी कुछ डायलॉग याद आ रहे हैं तो हमसे शेयर कीजिए...।

ALSO READ: मॉम से लेकर माई तक, इन फिल्मों और सीरीज के साथ सेलिब्रेट किजिए मदर्स डे

ALSO READ: मदर्स डे 2023 : कविता, शायरी, निबंध, लेख, इतिहास, कहानी और कोट्स सहित विशेष सामग्री एक साथ

mother’s day 2023
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

अगला लेख