sawan somwar

मदर्स डे पर 5 मार्मिक कविताएं : मां तीरथ चारों धाम

Updated: शुक्रवार, 10 मई 2019 (16:48 IST)
मां तीरथ चारों धाम
 
मां से बढ़कर कुछ नहीं
क्या तीरथ क्या धाम
चरण छुए और हो गए
तीरथ चारों धाम।
-डॉ. मधु व्यास
 
 
तृप्ति और आनंद
 
मां कहें या मैया, माई कहें या बाई
अम्मी हो, मॉम हो या मम्मा
‘बा’हो महतारी हो या अम्मा
नाम लेते ही दिल में हलचल होती है
गुबार उठता है
फिर कुछ पिघलकर बहने लगता है
आंखों में बूंदें सिमटती हैं पर टपकती नहीं
उल्लास में बांहें लिपटने को पसर जाती है
तृप्ति और आनंद मिल जाता है
मां पुकारने वाले को
और प्यारी मां को भी....
-शारदा मंडलोई
 
संजीवनी बूटी मां
 
मेरे आनंद, उल्लास,
ख़ुशी का वजूद आपसे मां
मेरे दुःख संकटों के बीच की
दीवार आप ही मां
इस संसार की इकलौती
‘वन वूमन आर्मी‘
आपकी है मां
वसुंधरा के बच्चों की
संजीवनी बूटी स्वयं हैं मां।
-स्नेहा काले
 
मायके का अर्थ मां
 
मां,
तुम्हारा ॠण है निश्चल
कहो कैसे मैं चुकाऊं
मित्र जैसी पालनहार को
याद कर आंसू बहाऊं
बन गई हूं दादी, नानी
मन तो बच्चा ही रहा
‘मायके’का अर्थ भी अब
मर्म को छूने लगा।
-उर्मिला मेहता
 
मां की एक आशा
 
असीमित शब्दों से भी पूरी
नहीं होती मां की परिभाषा
कई निराशाओं को धूमिल कर देती
मां की एक आशा
बिन कहे, बिन सुने समझ लेती
बच्चों के मन की भाषा
मां तुझको समर्पित कर दूं जीवन
बस यही अभिलाषा।
-ब्रजराज व्यास
 
साभार- मेरे पास मां है 
 

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

राष्ट्र निर्माता शिक्षक का सम्मान एक ही दिन क्यों?

बच्चों के मन को सबल और एकाग्र करने का आनापान ध्यान शिविर

जन नेता कामरेड होमी एफ दाजी - शताब्दी पर जयजगत!

Teachers Day 2026: हर शिक्षक अपने विद्यार्थियों से कहना चाहता है ये 5 बातें, पढ़कर भावुक हो जाएंगे आप

Teachers Day 2026: दिल छू लेंगे ये 10 मोटिवेशनल कोट्स, अपने पसंदीदा टीचर को भेजकर बनाएँ उनका दिन खास

अगला लेख