ramcharitmanas
✕

Xiaomi के इस स्मार्टफोन में आई तकनीकी गड़बड़ी, शिकायतों के बाद कंपनी ने 'बिक्री' रोकी

Updated: मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (00:12 IST)
स्मार्टफोन कंपनी शिओमी ने ग्राहकों द्वारा एंड्रॉयड अपडेट के बाद तकनीकी गड़बड़ी की शिकायतों के मद्देनजर भारत में एमआई ए3 की बिक्री को रोक दिया है। सोशल मीडिया मंचों पर ज्यादातर प्रयोगकर्ताओं ने शिकायत की थी कि एंड्रॉयड 11 के नए अपडेट को 'इंस्टाल' करने के बाद उनका फोन बंद हो गया।
ALSO READ: Samsung Galaxy M02 : 10 हजार से कम कीमत में आ रहा है Samsung का धमाकेदार स्मार्टफोन, ये रहेंगे फीचर्स
शाओमी इंडिया ने बयान में कहा कि हालिया एंड्रायड 11 अपडेट के बाद कुछ एमआई ए3 उपकरणों के साथ आए मुद्दे की हमें जानकारी है, ऐसे में अभी हमने इसे रोक दिया है। कंपनी ने भारत में यह उपकरण 21 अगस्त को पेश किया था। इसकी कीमत 12,999 रुपए है।
 
कुछ लोगों ने शिकायत की है कि शिओमी के केंद्रों में उनके फोन को ठीक करने के लिए काफी अधिक पैसा मांगा जा रहा है। इसके बाद कंपनी ने कहा है कि सर्विस सेंटरों पर उनके फोन को मुफ्त में ठीक किया जाएगा। इसमें उत्पाद की वॉरंटी को नहीं देखा जाएगा।
 
बाजार अनुसंधान कंपनी आईडीसी की रिपोर्ट के अनुसार 2020 की तीसरी तिमाही में शिओमी 25 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार की शीर्ष कंपनी है। शिओमी ने कहा कि लोगों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। ब्रांड के रूप में हम ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करना चाहते हैं। हम निरंतर अपने उत्पादों और सेवाओं में सुधार करेंगे। (भाषा)

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

जियो IPO ने रचा इतिहास, पहली बार 1 करोड़ के पार पहुंचे आवेदन

मध्यप्रदेश में नशे का रैकेट ध्वस्त करने के लिए चलेगा अभियान, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश, कॉलेजों में बनेंगी एंटी ड्रग कमेटी

सीएम धामी ने दिखाई 'वॉकथॉन ड्रग फ्री उत्तराखंड' को हरी झंडी, युवाओं को दिलाई नशे के खिलाफ शपथ

अरुणाचल सीमा पर फिर बढ़ा तनाव! आमने-सामने आए भारत और चीन, ITBP चीफ का बड़ा खुलासा

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा पर NHRC का नोटिस, बच्चों से राजनीतिक नारे लगवाने का आरोप

अगला लेख