dharma sangrah

Xiaomi ने लांच किया Mi 9, कम कीमत में धमाकेदार फीचर्स वाला स्मार्ट फोन

Updated: बुधवार, 20 फ़रवरी 2019 (21:19 IST)
शियोमी ने बीजिंग में Xiaomi Mi 9 को लॉन्च किया। शाओमी का नया स्मार्ट फोन पिछले साल लांच किए गए शाओमी मी 8 का अपग्रेड है। नया मॉडल कर्व्ड डिज़ाइन के साथ होलोग्राफिक इल्यूजन फिनिश, मल्टी फंक्शनल एनएफसी चिप और डुअल फ्रिक्वेंसी जीपीएस मॉड्यूल के साथ आता है।

ALSO READ: भारत में सबसे पहले लांच हुआ 32 मेगापिक्सल पॉपअप सेल्फी कैमरे वाला Vivo V15 Pro, ये हैं धमाकेदार फीचर्स
 
Xiaomi Mi 9 के फीचर : Xiaomi Mi 9 स्मार्टफोन में 6.39 इंच (2340 x 1080 पिक्सल) के ऐमोलेड डिस्प्ले के साथ वॉटरड्रॉप नॉच दी गई है। फोन में क्वालकॉम का पावरफुल स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है। यह क्वालकॉम के नेक्स्ट-जेनरेशन फ्लैगशिप प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन है।
 
स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर 5G रेडी और 7nm डिजाइन वाला है। इसे 2.4Ghz पर क्लॉक किया गया है। Mi 8 की तुलना में Mi 9 का चिन 40 प्रतिशत पतला है। इसकी थिकनेस 7.6 mm है और वजन iPhone XS Max से भी कम, केवल 173 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 20W फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट भी दिया गया है।
 
कैसा है कैमरा : Xiaomi Mi 9 के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 16 मेगापिक्सल का वाइड-ऐंगल कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर मौजूद है। इसके कैमरे की खास बात यह है कि ये सफायर ग्लास फिनिश के साथ आते हैं, कैमरे को स्क्रैच से बचाने का काम करता है।
 
स्मार्टफोन में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें Sony IMX586 सेंसर दिया गया है। एआई ट्रिपल कैमरा कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है। इस स्मार्ट फोन से कम रोशनी में भी बेहतरीन फोटो लिए जा सकते हैं। यह 960 fps तक स्लो-मोशन विडियोज सपॉर्ट करेगा।  खबरों के अनुसार फोन शुरुआती कीमत 3299 Yuan (लगभग 35,000 रुपए) है।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

E20 पेट्रोल को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा- बहुत बड़ा मुद्दा, लोगों की गाड़ियां हो रहीं खराब, BJP ने बताया खराब पटकथा

Kanwar Yatra : कांवड़ में दिखी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु की अमरगाथा, शिवभक्तों ने अनोखे अंदाज में दी श्रद्धांजलि

Kangana Ranaut : कंगना रनौत का यू-टर्न! Gen Z को बताया भारत की 'सबसे बड़ी ताकत', कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों को कहा था 'जेनरेशन गटर'

दिल्ली-NCR में भारी बारिश के बाद हाहाकार, कई इलाकों में जलभराव, घंटों जाम में फंसे लोग, सड़कों पर भरा कमर तक पानी

अगला लेख