ramcharitmanas
✕

xiaomi mi 11 हुआ लांच, जानिए धमाकेदार फीचर्स

Updated: मंगलवार, 29 दिसंबर 2020 (18:24 IST)
Xiaomi mi सीरीज के नए फोन Xiaomi 11 को कंपनी ने चीन में लांच किर दिया है। फीचर्स की बात करें तो इसमें  Mi 11 में 5G सपोर्टेड क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट दिया गया है। यह फोन शाओमी के MIUI 12.5 OS पर चलेगा। स्मार्टफोन के साथ चार्जर की सुविधा नहीं दे रहा है। यह दुनिया का पहला Snapdragon 888 स्मार्टफोन है।
ALSO READ: IRDA बदलने जा रही इस बीमा Policy के नियम, करोड़ों लोगों को होगा फायदा, जान लीजिए
Xiaomi के इस नए फोन में 8 जीबी रैम व 128 जीबी मेमोरी की सुविधा दी गई है। चीनी बाजार में इस फोन की कीमत 3,999 युआन करीब 45,000 रुपए है, वहीं 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले फोन की कीमत 4,299 युआन (लगभग 48,300 रुपए) है। स्मार्टफोन स्टैंडर्ड वाइट, ब्लैक और ब्लू में उपलब्ध है। चीन में इस फोन की बिक्री 1 जनवरी से शुरू होने वाली है।
 
स्मार्टफोन की अन्य खूबियों की बात करें तो स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 Htz है और टच सैंपलिंग 480 Htz है। फोन में 6.81 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। साथ ही स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर इस फोन को और भी शानदार बनाता है। स्मार्टफोन में 4600mAh की बैटरी है, जो कि 50 वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग व 10 वॉट रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 
अगर फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन कैमरे दिए गए हैं। रियर कैमरा 108 मेगापिक्सल प्राइमरि सेंसर सपोर्टेड है. जो कि ऑप्टिकल इमेज स्टेहबिलाइजेशन (OIS) से लैस है। फोन में 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा सेंसर दिया गया है और 5 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर भी दिया गया है। अगर आप सेल्फी के शौकीन हैं तो इस फोन में आपको 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। 
ALSO READ: FASTag में जुड़ा नया फीचर, अब आसानी से चेक कर सकेंगे अपना बैलेंस
स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस / ए-जीपीएस, एनएफसी, इन्फ्रारेड (आईआर) और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। यह स्टीरियो स्पीकर के साथ आता है जो हरमन कार्डन ऑडियो द्वारा सपोर्टेड हैं। इसके अतिरिक्त आपको इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा, जो हार्ट रेट मॉनिटरिंग का काम भी करता है।

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

RBI Monetary Policy 2026: आज से RBI की बड़ी बैठक! क्या महंगी होगी आपकी होम लोन EMI?

Top News 5 October: सुप्रीम कोर्ट में CEC मामले पर सुनवाई, GST में बड़े बदलाव की तैयारी

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

अगला लेख