sawan somwar

5,000mAh की पॉवरफुल बैटरी और ट्रिपल रियर कैमरे के साथ लांच हुआ Vivo Y52 5G, जानिए क्या है कीमत

Updated: बुधवार, 19 मई 2021 (19:15 IST)
Vivo Y52 के अपग्रेडेड वर्जन Vivo Y52 5G को यूरोप में लॉन्च कर दिया गया है। फीचर्स की बात करें तो  Vivo Y52 5G स्मार्टफोन स्लीक डिजाइन के साथ आता है और इसमें पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है। फोन में ड्यूल सिम सपोर्ट के साथ ही ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।

Vivo Y52 5G स्मार्टफोन को यूरोप में लॉन्च किया गया है और यह सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। हालांकि अभी तक फोन की कीमत और उपलब्धता का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि फोन की कीमत 25,000 रुपए के आस-पास हो सकती है।
ALSO READ: जा‍न लीजिए क्या है Facebook का Covid-19 अनाउंसमेंट टूल, कैसे करेगा आपकी मदद
Vivo Y52 5G के फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन को एंड्राइड 11 ओएस पर पेश किया गया है और यह MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में 6.58 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है। इसमें 4GB रैम के साथ 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता है। Vivo Y52 5G में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।
ALSO READ: Google I/O 2021: नए फीचर्स और प्राइवेसी अपडेट के साथ Android 12 का ऐलान, जानें डिटेल
फोन का मेन सेंसर 48MP का है, जबकि इसमें 2MP का मैक्रो शूटर और 2MP का बोकह लेंस मौजूद है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी की सुविधा के लिए फोन में यूजर्स को नॉच के साथ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
ALSO READ: Whatsapp को केंद्र सरकार की चेतावनी, कहा- नई प्राइवेसी पॉलिसी वापस लें वरना करेंगे सख्त कार्रवाई
फोन में पावर बैकअप के लिए 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। 3.5mm हेडफोन जैक, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाईफाई, ब्लूटूथ और जीपीएस जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स स्मार्टफोन में दिए गए हैं।

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

शिलांग में KSU की बाइक रैली के दौरान भारी हिंसा : वाहनों में आगजनी, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की प्रतिमाएं खंडित

NRC नहीं तो जनगणना नहीं! मणिपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके सीएम और गृह मंत्री के पुतले

स्वाइन फ्लू की महिला मरीज की मौत, उज्जैन से इलाज के लिए आई थी इंदौर, स्‍वास्‍थ्‍य विभाग हुआ अलर्ट

‘जानते नहीं मेरा बाप कौन है’ का नया वर्जन बना ‘हम Gen Z हैं’? उमर अब्दुल्ला ने द्रास चेकपोस्ट Viral Video पर कसा तंज [VIDEO]

कीव पर रूस के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत

अगला लेख