Hanuman Chalisa
✕

Vivo ने त्योहारी सीजन में सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च कर बढ़ाई Samsung टेंशन, iPhone 17 को देंगे कड़ी टक्कर

Updated: मंगलवार, 14 अक्टूबर 2025 (18:28 IST)
Vivo X300 and X300 Pro launched : त्योहारी सीजन को देखते हुए Vivo ने अपने धांसू स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। वीवो ने अपनी इस दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को घरेलू बाजार में पेश किया है। वीवो के ये दोनों फोन MediaTek के लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आते हैं। फोन में OLED डिस्प्ले, 200MP कैमरे समेत कई तगड़े फीचर्स दिए गए हैं। वीवो के ये दोनों फोन Samsung की टेंशन बढ़ाने के साथ ही iPhone 17 को भी कड़ी टक्कर देंगे। चीन में यह सीरीज लॉन्च की गई। 
ALSO READ: सस्ता Samsung Galaxy M17 5G क्या दिखा पाएगा कमाल, जानिए क्या हैं फीचर्स
क्या हैं धांसू फीचर्स, कैसा है कैमरा 
Vivo X300 सीरीज के दोनों फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आते हैं। इनमें 200MP का मेन, 50MP का अल्ट्रा वाइड और 50MP का टेलीफोटो कैमरा मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इनमें 50MP का कैमरा मिलता है। कंपनी ने इस फ्लैगशिप सीरीज में V3+ इमेज प्रोसेसिंग चिप दिया है। वीवो के ये दोनों फोन लगभग एक जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। हालांकि, फोन के कुछ हार्डवेयर फीचर्स में आपको बदलाव देखने को मिलेंगे।
 
Vivo X300 में 6.31 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वहीं, इसके प्रो मॉडल में 6.78 इंच का FHD+ 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा। यह भी 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। दोनों स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर काम करते हैं।
ALSO READ: TVS Raider 125 का सस्ता मॉडल हुआ लॉन्च, जानिए क्या है नया
इनमें 16GB रैम के साथ 1TB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। ये दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS पर काम करते हैं। X300 Pro में 6510mAh की बैटरी दी गई है। इसके साथ 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, X300 में 6040mAh की बैटरी मिलेगी। dited by : Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

योगी सरकार में हर शिकायतकर्ता की समस्या का हो रहा समयबद्ध समाधान

अगला लेख