dipawali
✕

Tecno Spark Go 2021 हुआ लांच, जानिए फीचर्स और कीमत

Updated: गुरुवार, 1 जुलाई 2021 (19:27 IST)
Tecno Spark Go 2021 भारत में लांच हो गया है। फीचर्स की बात करें तो यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में आएगा। फोन Android 10 (Go edition) पर काम करेगा और इसमें स्लिम बेजल्स दिए गए हैं। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है और सेल्फी के लिए इसमें नॉच डिज़ाइन स्थित है।

टेक्नो स्पार्क गो 2021 स्मार्टफोन Tecno Spark Go 2020 का सक्सेसर है और यह फोन साल 2019 में आए मॉडल का सक्सेसर था। स्मार्टफोन सिंगल रैम और स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन में आता है। कीमत की बात करें भारत में 7,299 रुपए है। यह कीमत फोन के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है।

स्मार्टफोन की सेल 7 जुलाई दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो डुअल-सिम टेक्नो स्पार्क गो 2021 फोन Android 10 (Go Edition) पर चलता है।

इसमें 6.52 इंच का एचडी+ (720x1600 पिक्सल) डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ 480 निट्स ब्राइटनेस और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो शामिल है। फोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक हीलियो ए20 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 2 जीबी रैम और इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

फोटोग्राफी के लिए टेक्नो स्पार्क गो 2021 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/ 1.8 अपर्चर से लैस है। दूसरे कैमरे से संबंधित जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए आपको इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलेगा। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, ब्लूटूथ वी4.2 आदि शामिल हैं। स्मार्टफोन सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मिलेगा। स्मार्टफोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

अहमदाबाद को मिली ट्रैफिक जाम से मुक्ति की बड़ी सौगात, अमित शाह ने किया 464 करोड़ रुपए के इस्कॉन-सानंद एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

MP में हर साल तैयार होंगे गौ-वंश के 1 लाख भ्रूण, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- गौमाता के रोम-रोम से निकलती है दुआ

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

अगला लेख