dipawali
✕

8,000 से भी कम में मिल रहा Tecno Spark 9, 11GB RAM और डिजाइन ने मचाया तहलका

Updated: मंगलवार, 19 जुलाई 2022 (14:08 IST)
प्रथमेश व्यास

Tecno कम बजट में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए जाता है। हाल ही में इस कंपनी ने अपनी बेहद लोकप्रिय Spark सीरीज के अंतर्गत ब्रैंड न्यू स्मार्टफोन Tecno Spark 9 लॉन्च किया है। 8 हजार से भी कम में मिल रहे इस फोन ने मार्केट में आते ही तहलका मचा दिया है। आइए जानते हैं इस फोन के Features के बारे में ....
 
Tecno Spark 9 के Features संक्षेप में:
 
डिस्प्ले - 6.6 इंच IPS LED, 90hz रिफ्रेश रेट
प्रोसेसर - MediaTek Helio G37
मेमोरी - 11 GB RAM + 128 GB इंटरनल स्टोरेज 
कैमरा - बैक कैमरा (13 MP + 2 MP) फ्रंट कैमरा (8 MP)
बैटरी - 5000 mAH 
प्राइस - 7,407
 
Tecno Spark 9 Full Review और Specifications:
 
Tecno Spark 9 भारत में 11GB की RAM के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन बनेगा। ये फोन MediaTek Helio G37 प्रोसेसर के साथ आता है, जो गेमिंग के लिए बढ़िया माना जाता है। फोन के साथ 6.6 इंच की बड़ी IPS LED डिस्प्ले दी गई है। Tecno ने इस बार अन्य स्मार्टफोन्स को टक्कर देने के लिए 5000 mAH की बैटरी देने का फैसला किया है। हालांकि बजट को ध्यान में रखते हुए फास्ट चार्जिंग का फीचर नहीं दिया गया है।  
 
फोन के पीछे की ओर टॉप-लेफ्ट कार्नर में कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका डिजाइन ग्रेडिएंट लुक देता है और दूर से ही चमकता हुआ दिखाई देता है। इसका फ्रंट कैमरा नाईट शॉट्स क्लिक करने में थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। इस फोन के साथ फिंगरप्रिंट सेंसर भी उपलब्ध है।
 
Amazon पर इस फोन की सेल 23 जुलाई को दोपहर 12 बजे से शुरू की जाएगी। ये फोन ब्लैक और ब्लू कलर वैरिएंट में उपलब्ध है। इसकी प्राइस 7,407 रुपए रखी गई है और वर्तमान में इस प्राइस रेंज में ये सबसे अच्छा फोन कहा जा सकता है। 

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 384 अंक उछला

बाबा बागेश्वर का बतंगड़: क्या यूपी में बिगड़ेगा भाजपा का सोशल इंजीनियरिंग समीकरण?

क्या है गोल्ड पावडर स्कैम? कसौटी और एसिड टेस्ट में भी फेल! जानिए कैसे आपके गहनों पर मिलाया जा रहा है चीन वाला गोल्ड पावडर

CEC ज्ञानेश कुमार की 20 साल पुरानी फाइल खुली, 2 करोड़ के रिश्‍वत के आरोप, क्‍या है पूरा मामला?

ट्रंप की हार से भारत और भारतीयों को क्या-क्या होगा फायदा?

अगला लेख