sundarkand
✕

सोनी ने भारत में लॉन्च किया सुपर स्लो मोशन कैमरे से लैस एक्सपीरिया XZ2

Updated: गुरुवार, 26 जुलाई 2018 (11:52 IST)
जापानी इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल निर्माता कंपनी सोनी ने अपनी एक्सपीरिया रेंज का विस्तार करते हुए भारत में सोनी एक्सपीरिया XZ2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 की कीमत 72,990 रुपए है और यह कंपनी का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है।
 
 
फोन एडवांस मोशन आई कैमरा टेक्नॉलजी, हाई रेजॉल्यूशन ऑडियो, फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स, वाटर रेसिस्टेंस, एचडीआर डिस्प्ले और लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैग्न प्रोसेसर से लैस है।

फोन को 1 अगस्त से देशभर के सोनी सेंटर और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने इस फोन के लिक्विड ब्लैक कलर वेरिएंट को उपलब्ध कराया है।
 
सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 स्पेसिफिकेशन : 
सोनी एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 में 5.7 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) ट्राइल्यूमिनस एचडीआर डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 दिया गया है।

हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम और 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के सजरिए 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। यह डुअल-सिम स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.0 ओरियो पर चलेगा।
 
कैमरे की बात करें तो एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 में सोनी जी लेंस और एग्ज़मॉर आरएस सेंसर के साथ 19 मेगापिक्सल मोशन आई प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कैमरा कई सारे फीचर्स जैसे कैप्चर विद मोशन, स्माइल डिटेक्शन, ऑटोफोकस बर्स्ट और प्रेडिक्टिव ऑटोफोकस से लैस है।

फोन में 4K HDR रिकॉर्डिंग, 960fps सुपर स्लो मोशन, 8x डिजिटल जूम और स्टेडी शॉट टेक्नॉलजी का इस्तेमाल किया गया है जिसके जरिए सुपर स्लो मोशन में फुल एचडी विडियो रिकॉर्ड की जा सकती है। स्मार्टफोन में 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है जो 5-एक्सिस स्टेबिलाइज़ेशन और 3डी सेल्फी कैप्चरिंग के साथ आता है।
 
कनेक्टिविटी की अगर बात करें फोन में यूएसबी टाइप सी, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, मीराकास्ट, स्क्रीन मिरर्रिंग, VoLTE, वाईफाई, जीपीएस, ग्लोनास, वायरलेस चार्जिंग और गूगल कास्ट की सुविधा दी गई है। फिंगरप्रिंट सेंसर फोन के रियर पर है। एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 में फ्रंट फेसिंग स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं। यह स्मार्टफोन वॉटर और डस्ट रसिस्टेंट है।
 
एक्सपीरिया एक्सज़ेड2 का वज़न है 198 ग्राम और डाइमेंशन 153x72x11.1 मिलीमीटर है। फोन में 3180mAh की बैटरी दी गई है, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक से लैस है।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

पहले जामिया में 'फ्री कश्मीर' और अब JNU में लगे 'उमर खालिद को रिहा करो' के भड़काऊ नारे

फांसी की सजा के फैसले को HC में चुनौती देंगे सौरभ राजपूत हत्याकांड के दोषी मुस्कान रस्‍तोगी और साहिल शुक्‍ला

अफगानिस्तान में गृहयुद्ध करवा सकता है पाकिस्‍तान, आखिर क्‍या है मुनीर का नापाक प्‍लान?

फारुख अब्दुल्ला के बयान पर विवाद, कहा- 'कश्मीर मुद्दे को पाकिस्तान ने जिंदा रखा, दिल्ली से न्‍याय की उम्मीद नहीं'

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

अगला लेख