dharma sangrah
✕

2025 में आएगी Samsung Galaxy S25 Series, जानिए खास बातें

Updated: गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (22:14 IST)
Samsung Galaxy S25 Series : साल की शुरुआत में सैमसंग की गैलेक्सी 24 सीरीज लॉन्च की गई थी। अब खबरें हैं कि 2025 में Samsung Galaxy S25 Series लॉन्च हो सकती है। इसकी कुछ लीक्स सामने आई है। लीक्स के मुताबिक आने वाली गैलेक्सी सीरीज के S25 और S25+ दोनों में पहले की तरह ही रियर कैमरा 50MP का देखने को मिलेगा। इसके साथ ही बात करें सेल्फी कैमरे की यह भी पहले की तरह ही 12MP की रहने की उम्मीद है। हालांकि इनके अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरे में कुछ बदलाव किया जा सकता है।
ALSO READ: Vivo V40 SE 4G : 50MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग, Vivo का सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च
गैलेक्सी सीरीजी के S25 अल्ट्रा मॉडल में S24 अल्ट्रा मॉडल की तरह ही 200MP का ही मैन सेंसर मिल सकता है। इसके भी अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा लेंस में बदलाव किया जा सकता है। अल्ट्रावाइड लेंस को 50MP तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें केवल S25+ और अल्ट्रा मॉडल में QHD+ रिजॉल्यूशन वाली डिस्प्ले देखने को मिलेगी। वहीं, इसके बेस मॉडल में पहले की सीरीज की तरह ही 1080p डिस्प्ले दी जा सकती है।

इसके आलावा सैमसंग गैलेक्सी S25 अल्ट्रा का डिस्प्ले साइज भी बढ़ाकर 6.9 इंच किया जा सकता है। इसके नए मॉडल में नई LPDDR6 रैम देखने को मिल सकती है। इसके अलावा इसके स्टोरेज टाईप को बढ़ाकर इसमें UFS 4.1 स्टोरेज में देखने को मिल सकती है।
ALSO READ: दुनिया के 4 में से 1 स्कूल ने स्मार्टफोन के इस्तेमाल पर क्यों लगाया है बैन, UN की Report में चौंकाने वाला खुलासा
गैलेक्सी S25 के सभी वेरिएंट की बैटरी और चार्जिंग स्पीड में कोई बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। गैलेक्सी S25 सीरीज के सभी वेरिएंट के डिस्प्ले में बढ़ोतरी दिखाई दे सकतीह है। इस समय गैलेक्सी S25 और S25+ में क्रमशः 6.2 इंच और 6.7 इंच का डिस्पले आता है। गैलेक्सी S25 सीरीज के सभी वेरिएंट में LTPO डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी जा सकती है।

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Indian Railways Rules: रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग बंद, रेलवे ने क्यों दिया निर्देश?

Electric Scooters : आपके लिए कौन-सा इलेक्ट्रिक स्कूटर बेहतर है? Ola, Honda और TVS के इन इलेक्ट्रिक स्कूटरों की देखें खूबियां

Jio Listing : पहले ही दिन 26.81% उछला जियो का शेयर, निवेशकों की संपत्ति ₹2.76 लाख करोड़ बढ़ी

DA Hike 2026 : केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, पेंशनधारकों को भी दिवाली से पहले तोहफा

MLC Election Results 2026: यूपी, बिहार में MLC चुनाव परिणामों ने चौंकाया, जानिए कहां किसका पलड़ा भारी?

सभी देखें

Cyclone Arnab : आंध्रप्रदेश के 13 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, ओडिशा से तेलंगाना तक भारी बारिश का अलर्ट

Israel Election 2026 : नेतन्याहू की पार्टी ने अरब दलों पर लगाया चुनाव ‘चुराने’ का आरोप, जांच की मांग

'जगन्नाथ का रथ' तभी आगे बढ़ेगा, जब सबका हाथ लगेगा, इंदौर में RSS का चरैवेति एकत्रीकरण संपन्न

योगी सरकार की बड़ी पहल, 'यूपी राइज 2026' में युवाओं ने पेश किए 20 से अधिक शानदार स्टार्टअप आइडिया, जानें किसने जीता पहला इनाम

योगी सरकार का बड़ा फैसला, दिवाली पर जलाएं 'एक दीया गोमाता के नाम', 7500 से ज्यादा गो आश्रय केंद्र होंगे रोशन

अगला लेख