suvichar

Samsung Galaxy S25 Edge की मैन्यूफैक्चरिंग अब भारत में ही

Updated: गुरुवार, 22 मई 2025 (18:14 IST)
दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने भारत में अपने सबसे पतले स्मार्टफोन ‘गैलेक्सी एस25 एज’ (Samsung Galaxy S25 Edge) का विनिर्माण शुरू कर दिया है। कंपनी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने 13 मई को भारत सहित वैश्विक बाजारों में ‘गैलेक्सी एस25 एज’ पेश किया था।
 
सैमसंग के प्रवक्ता ने कहा कि ‘गैलेक्सी एस25 एज’ उन उपयोगकर्ताओं के लिए है जो एक ऐसा फोन चाहते हैं जो पतला हो व उसे आसानी से अपने साथ रखा जा सके..साथ बेहतरीन काम करता हो। यह मॉडल एआई सहित सभी गैलेक्सी एआई सुविधाओं से लैस है...‘गैलेक्सी एस25 एज’ का विनिर्माण भारत में नोएडा कारखाने में किया जा रहा है।’’
ALSO READ: Ranya Rao Gold Smuggling Case : कर्नाटक के गृहमंत्री के ठिकानों पर ED का छापा, डीके शिवकुमार बोले- शादी के तोहफे
क्वालकॉम एआई चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 एलीट मोबाइल प्लेटफॉर्म पर विनिर्मित इस फोन कीमत 1.09 लाख रुपए से 1.22 लाख रुपए तक रखी गई है। बाजार अनुसंधान एवं विश्लेषण फर्म काउंटरपॉइंट रिसर्च के अनुसार, 2024 में भारत में विनिर्मित कुल स्मार्टफोन में एप्पल और सैमसंग की हिस्सेदारी 94 प्रतिशत थी।
 
इसके अनुसार, खंड विस्तार के दम पर सैमसंग ने जनवरी-मार्च तिमाही में भारतीय स्मार्टफोन खंड में 17 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की। कंपनी के एस सीरीज स्मार्टफोन ने सैमसंग के प्रीमियम खंड में अब तक की सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल करने में मदद की, जो एस25 अल्ट्रा सीरीज द्वारा संचालित है। Edited by: Sudhir Sharma
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

खजराना गणेश मंदिर में भक्तों के लिए 20 करोड़ का बीमा, जानिए किसे और किन शर्तों पर मिलेगा इंश्‍योरेंस का लाभ

स्टार्टअप्स के लिए फंडिंग के विकल्प: अपने बिजनेस के लिए सही फाइनेंसिंग कैसे चुनें

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: कौन थे चंद्रनाथ रथ, जिनकी मां को भाजपा ने नंदीग्राम से दिया टिकट?

तेल संकट पर ट्रंप की दो टूक: यूक्रेन बंद करे रिफाइनरियों पर ड्रोन हमले, जेलेंस्की ने दिया यह जवाब

LIVE: इंडियन बास्केट में कच्चा तेल 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब

अगला लेख