dharma sangrah
✕

Snapdragon 865 प्रोसेसर के साथ Samsung ने भारत में लांच किया Galaxy S20 FE 5G

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (16:44 IST)
Samsung ने Galaxy S20 FE 5G लांच कर दिया है। भारत में अक्टूबर में इसका 4जी वैरिएंट ही लॉन्च किया गया था। अब 5G वेरिएंट को लांच किया गया है। यह वेरिएंट स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है जबकि फोन का 4G वेरिएंट Exynos 990 चिपसेट से लैस है।
ALSO READ: KKR के राहुल त्रिपाठी ने खेला अप्रैल फूल प्रैंक पर खुद बन गए शिकार (वीडियो)
फीचर की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी एस20 5जी में 6.5-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले मिलता है, जो 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस आता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 द्वारा सुरक्षित बनाया गया है और यह 407 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है।

सैमसंग गैलेक्सी एस20 एफई 5जी फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। सैमसंग ने गैलेक्सी एस20 एफई पर 256 जीबी तक की UFS 3.1 स्टोरेज दी है। फोन 5जी (वैकल्पिक), 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5, जीपीएस/ए-जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है।

इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, हॉल सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर शामिल हैं। फोन ऑप्टिकल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस आता है।

स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है, जो एफ/1.8 वाइड-एंगल लेंस, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) और डुअल फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस आता है। एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर आता है।

सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, Galaxy S20 FE के फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा सेंसर मिलता है, जिसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। फ्रंट-फेसिंग कैमरा में ऑटोफोकस सपोर्ट भी है। 5जी फोन में 4,500mAh बैटरी मिलती है, जिसके साथ वायरलेस चार्जिंग 2.0 सपोर्ट मिलता है।

साथ ही इसमें 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। 4जी वेरिएंट 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। Samsung Galaxy S20 FE 5G की कीमत 55,999 रुपए इसके एकमात्र 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए है, लेकिन फोन को भारत में शुरुआत में एक खास ऑफर के तहत 47,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

LIVE: ममता रिहा, कहा- हमारे साथ अपराधियों जैसा सलूक

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़के सोनम वांगचुक, अनशन और पदयात्रा की दी चेतावनी

अगला लेख