1. समाचार
  2. टेक्नोलॉजी
  3. मोबाइल मेनिया
  4. Samsung Galaxy XCover 5 Rugged Smartphone With Military Grade Certification Launched

Samsung Galaxy XCover 5 : ऊंचाई से गिरने पर नहीं टूटेगा यह स्मार्टफोन, डिफेंस लेवल की मिलेगी सिक्योरिटी

Samsung
Samsung ने Galaxy XCover 5 को लांच करने की घोषणा की है। कंपनी ने दावा किया है  नया Galaxy Xcover 5 के फीचर्स मल्टीटास्किंग को हैंडल कर सकते हैं। स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने दावा किया है कि 1.5 मीटर की ऊंचाई से गिरने पर भी यह फोन नहीं टूटेगा।

स्मार्टफोन खास shock absorption क्षमता के साथ आता है। फीचर्स की बात करें तो सैमसंग गैलेक्सी Xcover में 5.3 इंच एचडी+ TFT डिस्प्ले दी गई है। फोन 2.0 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 80 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 4 जीबी रैम व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 11 पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000mAh रिमूवेबल बैटरी दी गई है। बैटरी 15 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए गैलेक्सी एक्सकवर 5 में कंपनी का सैमसंग Knox सिक्यॉरिटी सलूशन प्री-लोडेड आएगा।
कंपनी के मुताबिक इसमें दिया गया डिफेंस-ग्रेड सिक्योरिटी प्लैटफॉर्म डिवाइस को ऐंड-टू-ऐंड इनक्रिप्शन ऑफर करता है। कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए अपर्चर एफ/1.8 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए अपर्चर एफ/2.2 के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा मिलता है।
हैंडसेट ड्यूल-सिम/सिंगल-सिम वेरियंट में आता है। फोन में बायोमीट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए फेस अनलॉक फीचर मिलता है। NFC भी यह फोन सपोर्ट करता है। सैमसंग ने माइक्रोसॉफ्ट टीम में वॉकी-टॉकी फंक्शन भी इंटिग्रेट करने सपोर्ट दिया है। यह रग्ड स्मार्टफोन इसी महीने बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो फोन को 330 GBP (करीब 33,500 रुपए) में पेश किया गया है।
अगला लेख
बिहार : मंत्री के बदले भाई के सरकारी कार्यक्रम में शामिल होने पर सदन में हंगामा, मुख्यमंत्री ने कहा आश्चर्यजनक...