ramcharitmanas
✕

Samsung Galaxy On8 हुआ लांच, भारत के लिए आया खास फीचर, Redmi Note 5 Pro से मुकाबला

Updated: गुरुवार, 2 अगस्त 2018 (10:03 IST)
सैमसंग ने Samsung Galaxy On8 को लांच कर दिया है। इस फोन की खूबी में देखें तो इसमें इसमें एमोलेड इनफिनिटी डिस्प्ले के साथ ड्‍यूल रियर कैमरा लगा हुआ है। फोन 6 अगस्त से फ्लिपकार्ट और सैमसंग ऑनलाइन शॉप पर मिलेगा। इस फोन के साथ उपभोक्ताओों को ईएमआई और स्पेशल डेटा ऑफर्स भी मिलेंगे। भारतीय बाजार में इस फोन का सीधा मुकाबला Redmi Note 5 Pro से होगा।
 
भारत के उपभोक्ताओं के लिए बना खास फीचर : इस फोन में यूजर्स को 'सैमसंग मॉल- मेक फॉर इंडिया' भी मिलेगा। यह फीचर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का प्रयोग करता है। सैमसंग मॉल फीचर यूजर को किसी भी प्रोडक्ट को महज सर्च करने के अलावा उसे उसकी तस्वीर लेकर खोजने में सहायता करता है। यूजर्स इस तस्वीर में लिए गए प्रोडक्ट की पहचान कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट के जरिए कर सकते हैं। यूजर चाहे तो गैलरी में मौजूद किसी तस्वीर से भी प्रोडक्ट की पहचान कर पाएंगे। फोन के कैमरा से किसी प्रोडक्ट को क्लिक कर ई-कॉमर्स वेबसाइट से सीधे खरीदी की जा सकती है। फोन की कीमत भारत में 16,990 रुपए रहेगी।
 
ALSO READ: हुवावे का Honor 9N पर भारी कैशबेक ऑफर, लेकिन मुफ्त में भी मिल सकता है 4GBरैम वाला गज़ब का फोन...
 
अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में 18.5:9 ऑस्पेक्ट रेशो के 6 इंच का एचडी सुपर एमोल्ड इनफिनिटी डिस्प्ले है। फोन में दो रियर कैमरा लगे हुए हैं। प्राइमरी सेंसर और f/1.7 एपाचर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेकंडरी लगा हुआ है। फ्रंट में f/1.9 एपाचर के साथ  16 मेगापिक्सल का कैमरा लगा हुआ है। कैमरे में लाइव फोकस, ब्लर शेप्स, पोट्रेट बैकड्रॉप जैसे खास फीचर्स हैं। ड्यूल कैमरा लाइव फोकस फीचर के साथ आता है जिसके जरिए यूजर्स शार्प फोकस करने के साथ ही बैकग्राउंड को ब्लर कर सकते हैं।
ALSO READ: सैमसंग स्मार्टफोन्स यूजर हैं तो आपके लिए जरूरी खबर...
 
Samsung Galaxy On8 में 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ स्नेपड्रेगन 450 प्रोसेसर है। इसकी स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन 8.0 एंड्राइड ओरियो पर रन करता है। फोन में 3500 एमएएच की बैटरी लगी हुई है। फोन में खास 'Chat Over Video' फीचर भी है जिससे चैटिंग करने के दौरान एक ट्रांसपैरेंट की-बोर्ड भी दिखाई देगा।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

गुजरात सरकार का पेंशनभोगियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, जानिए कितना होगा फायदा

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

अगला लेख