Daily Horoscope
✕

1500 रुपए का कैशबैक एंड्रॉयड ओरियो, इनफिनिटी डिस्प्ले, 13 Mpx ड्यूल कैमरा वाले Samsung Galaxy J6, J8 मोबाइल पर

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (17:09 IST)
सैमसंग ने गैलेक्सी जे सीरीज के दो स्मार्ट फोन गैलेक्सी जे6 और गैलेक्सी जे8 को लांच कर दिया है। फीचर्स की बात करें तो दोनों स्मार्ट फोन में इनफिनिटी डिज़ाइन डिस्प्ले और एंड्राइड 8.0 ओरियो जैसे फीचर्स हैं।  
 
कीमत की बात करें तो गैलेक्सी जे6 स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,990 रुपए और 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 16,490 रुपए है। दोनों हैंडसेट ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर में मिलेंगे। सैमसंग गैलेक्सी जे8 की कीमत भारत में 18,990 रुपए है। 
 
फोन के साथ हैं कई ऑफर्स : दोनों स्मार्टफोन की ब्रिकी रिटेल और ऑनलाइन दोनों होगी। साथ ही फोन के साथ कई ऑफर्स मिलेंगे। पेटीएम मॉल से फोन खरीदने पर आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर 1,500 रुपए का कैशबैक मिलेगा।  गैलेक्सी जे8 में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जबकि गैलेक्सी जे6 में सिंगल रियर कैमरा है।
 
गैलेक्सी जे8 के फीचर्स : स्मार्टफोन भी ऐंड्रॉयड 8.0 आधारित सैमसंग एक्सपीरियंस पर चलता है। स्मार्टफोन में 6 इंच फुलएचडी+ सुपर एमोलेड 'इनफिनिटी डिस्प्ले' है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। रैम 4 जीबी है। फोन में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। माइक्रो एसडी कार्ड से इसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं। 
 
गैलेक्सी जे8 में रियर पर ड्यूल कैमरा सेटअप है। फोन में 16 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल सेकंडरी सेंसर है। सेल्फी और वीडियो के लिए फोन में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 16 मेगापिक्सल सेंसर है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। 
 
गैलेक्सी जे6 के फीचर्स :  गैलेक्सी जे6 स्मार्टफोन में 5.6 इंच एचडी+ एमोलेड 'इनफिनिटी डिस्प्ले' है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। फोन में एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर और 3 जीबी व 4 जीबी रैम हैं। स्मार्टफोन में 32 जीबी व 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। फोन की स्टोरेज को 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाना संभव है। फोन ड्यूल सिम सपॉर्ट करता है और एंड्राइड 8.0 ओरियो के साथ सैमसंग एक्सपीरियंस पर चलता है। फोन को पावर देने के लिए 3000 एमएएच बैटरी है।
 
गैलेक्सी जे6 में अपर्चर एफ/1.9 के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है, वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए अपर्चर एफ/1.9 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों कैमरे एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं।  4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी फोन में हैं।

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

खेल-खिलाड़ियों के कल्याण के लिए संकल्पित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, जानें स्पोर्ट्स में कितना आगे है मध्यप्रदेश, कितनी अकादमियां कर रहीं कमाल?

ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग की बैठक पर राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार, भाजपा का पलटवार

भोपाल में होगी इंडिया गठबंधन की बड़ी रैली, 12 दिसंबर को जुटेंगे विपक्षी दलों के दिग्गज नेता

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

अगला लेख