biodatamaker

ज्वालामुखी का लावा समुद्र में गिरा, पैदा हुए जहरीले बादल

Updated: सोमवार, 21 मई 2018 (16:17 IST)
पाहोआ, हवाई। करीब दो सप्ताह से पहले फटने वाले किलाउवा ज्वालामुखी अब और भी खतरनाक हो गया है। एक एजेंसी की जानकारी के अनुसार, एसिड के सफेद बादल और अत्यधिक छोटे-छोटे कांच के टुकडे हवाई द्वीप के आसमान पर फैल गए हैं। मोल्टन पिघली हुई धातुओं की चट्‍टानों का लावा समुद्र में गिरने लगा है।
 
 
रविवार को अधिकारियों ने जन सामान्य को चेतावनी जारी की है कि वे जहरीली गैसों से बने बादलों से दूर रहें। ये बादल उन स्थानों पर रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण बन रहे हैं, जहां लावा समुद्र के पानी में मिल रहा है। ज्वालामुखी के ऊपरी ढलानों में बनी बड़ी-बड़ी दरारों से बाहर आ रहा है। यह बिग आईलैंड के ग्रामीण इलाके के समीपवर्ती रिहायशी पड़ोस में जमीन बन गया है।
 
जानकारों का कहना है कि पिघला लावा नदियों के आकार में फैल गया है और इसने जंगलों और मैदानों को दो हिस्सों में बांट दिया है क्योंकि यह छोटी-छोटी नालियों के रूप में समुद्री किनारे तक जा पहुंचा है। हवाई काउंटी की एयर क्वालिटी के बारे में जारी चेतावनियों में कहा गया है कि जमीन पर पड़ी दरारों से सल्फर डाई ऑक्साइड गैस के निकलने की दर तीन गुना तक बढ़ गई है।
 
ज्वालामुखी के शीर्ष पर दो विस्‍फोट हुए हैं जिनके कारण धूल के बादल फैल गए हैं और हवाओं ने इस धूल के ज्यादातर हिस्से को दक्षिण पश्चिम दिशा की ओर उड़ा दिया है।

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

Delhi-NCR Rain: भारी बारिश से हाहाकार, 14 उड़ानें डायवर्ट; दिल्ली-गुरुग्राम में लंबा जाम

मध्यप्रदेश में सिस्टम के खिलाफ मुखर हो रहे जेन-जी से जेन-अल्फा तक, स्कूलों के मर्जर के खिलाफ खोला मोर्चा

उत्तराखंड में 50 रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, सीएम धामी ने दिए प्राथमिकता के आधार पर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश

मोदी-ट्रंप की G7 मुलाकात में क्या हुआ था? अमेरिकी राजदूत का बड़ा दावा- भारत ने कहा था ‘सवाल मत पूछिए’, फिर ट्रंप ने बदल दिया प्लान

भारत का बांग्लादेश को बड़ा झटका! बिजली हस्तांतरण पर लगेगा नया SNA शुल्क

अगला लेख