dharma sangrah

सैमसंग का चार कैमरा वाला स्मार्टफोन ग्लैक्सी ए 9 लांच, जानिए क्या है इसमें खास

Updated: मंगलवार, 20 नवंबर 2018 (19:04 IST)
नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद बनाने वाली प्रमुख कंपनी सैमसंग ने चार रियर कैमरा वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन ग्लैक्सी ए 9 मंगलवार को भारतीय बाजार में लांच करने की घोषणा की।
 
सैमसंग इंडिया के मोबाइल कारोबार के महाप्रबंधक आदित्य बब्बर ने यहां इस स्मार्टफोन को लांच करते हुए कहा कि यह दुनिया का पहला चार रियर कैमरा वाला स्मार्टफोन है जिसमें 2एक्स जूम भी दिया गया है।
 
उन्होंने कहा कि 6.3 इंच स्क्रीन वाले इस स्मार्टफोन में क्वॉलकॉम एसडीएम 660 ओक्टाकॉर 2.2 गीगाहर्ट्ज क्वाड और 1.8 गीगाहर्ट्ज क्वाड प्रोसेसर है। एंडायड ओरियो ऑपरेटिंग सिस्टम आधारित इस स्मार्टफान का मुख्य रियर कैमरा 24 एमपी का है।
 
इसमें टेलीफोटो 2 एक्स ऑप्टिकल जूम वाला 10 एमपी, अल्ट्रा डेप्थ वाला 8 एमपी और डेप्थ के लिए 5 एमपी का कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी के लिए 24 एमपी का फ्रंट कैमरा भी है। 
 
उन्होंने कहा कि फास्ट चार्जिंग के साथ 3800 एमएएच की बैटरी है जो दिन भर के लिए काफी है। सुरक्षा के लिए इसमें फेस पहचान और फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इस फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी रॉम के साथ तथा आठ जीबी रैम और 128 जीबी रॉम के उतारा गया है।
 
छह जीबी वाले रैम वाले स्मार्टफोन की कीमत 36,990 रुपए और आठ जीबी रैम वाले स्मार्टफोन की कीमत 39,990 रुपए है। दोनों की मेमोरी को एसडी कार्ड से 512 जीबी तक बढाया जा सकता है।
 
बब्बर ने कहा कि ग्लैक्सी ए 9 के दोनों मॉडल की आज से ही बुकिंग शुरू हो गई है और 28 नवंबर से यह फोन ऑनलाइन और ऑफलाइन उपलब्ध होगा। (वार्ता)      
 

Show comments

Air Marshal Jeetendra Mishra : अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट को मिला पहला CEO, रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की हुई सर्वसम्मति से नियुक्ति

iPhone 18 Pro को लेकर बड़ा लीक, 3 नए कलर में आ सकता है फोन; Black की हो सकती है वापसी

Vivo T5 Price: ₹34,999 में लॉन्च हुआ Vivo का धांसू फोन, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले ने मचाई हलचल

यूपी चुनाव से पहले AIMIM को बड़ा झटका, सैयद असीम वकार कांग्रेस में शामिल

राहुल गांधी का इंदौर में होने वाला छात्रों की गूंज कार्यक्रम टला, बीजेपी ने कहा, कांग्रेस ने ही रचा पूरा खेल

सभी देखें

दिल्ली-बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, 4 दिन का अलर्ट

LIVE: नेपाल में बाढ़ से 1200 से ज्यादा की मौत, सतना में मंदाकिनी खतरे के निशान से ऊपर

मुंबई और कोलकाता जैसे शहरों पर जलवायु के गंभीर खतरे का डर

Top News 3 September: 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट, ईरान युद्ध पर ट्रंप का बड़ा बयान

पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिन्दू मंदिर पर बवाल, भारत ने जताई कड़ी आपत्ति, जानें मंदिर गिराने पर क्या बोली सरकार

अगला लेख