Hanuman Chalisa
✕

Redmi 15 5G : सस्ता स्मार्टफोन, 7000mAh की बैटरी, 50MP कैमरा, जानिए और क्या हैं फीचर्स

Updated: मंगलवार, 19 अगस्त 2025 (17:23 IST)
Redmi 15 5G : शाओमी के सब-ब्रांड रेडमी ने नया 5G फोन लॉन्च कर धमाका कर दिया है। इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपए है। यानी यह कम कीमत में धांसू फीचर्स से धमाका कर देगा। शाओमी, वीवो और रियलमी जैसी कंपनियों के 5G फोन्स से इसकी टक्कर होगी।  रेडमी 15 में सबसे बड़ी खूबी इसकी 7000mAh बैटरी है, जो ग्लोबल मार्केट में शाओमी की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है।

इसे चार्ज करने के लिए 33W फास्ट चार्जिंग और 18W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। यानी यह फोन दूसरे डिवाइज को भी चार्ज कर पाएगा। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह 2 दिन तक का बैकअप दे सकता है। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है। यह प्रोसेसर हाइपर OS 2.0 पर बेस्ड एंड्रॉएड 15 पर काम करता है। इसमें 8GB रैम दी गई है, जिसे वर्चुअल रैम सपोर्ट से 16GB तक बढ़ाया जा सकता है।

स्टोरेज के लिए 256GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है, जिसे माइक्रो SD कार्ड से 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यह कैमरा मॉड्यूल आयताकार है और ऊपरी बाईं ओर वर्टिकली अलाइन्ड है और इसके दायीं ओर एक LED फ्लैश है। रियर पैनल पर रेडमी लोगो नीचे बाईं ओर देखा जा सकता है। रेडमी 15 तीन कलर ऑप्शन मिडनाइट ब्लैक, फ्रॉस्टेड व्हाइट और सैंडी पर्पल के साथ मिलेगा।

इनमें से सैंडी पर्पल वैरिएंट में रेत के लहरों जैसा अनोखा पैटर्न है, जो इसे खास बनाता है, जबकि अन्य दो रंगों में मेट फिनिश है। फोन में 6.9 इंच डिस्प्ले है, यह डिस्प्ले 3 तरफ से पतले बेजल्स के साथ डिजाइन किया गया है, जबकि नीचे का बेजल थोड़ा मोटा है। स्मार्टफोन में 5G में 50MP डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें AI बेस्ड डायनामिक शॉट, AI इरेजर और AI स्काई एनहान्समेंट जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा से लैस है। फोन को 6GB और 8GB RAM ऑप्शन के साथ बाजार में उतारा गया है।
ALSO READ: Lava का सस्ता स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 5000mAh और जानिए क्या है खास
फोन डिजाइन के साथ IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंस तकनीक से लैस है, जो इसे हल्के पानी और धूल से सुरक्षा देता है। रेडमी 15 5G स्मार्टफोन में एयरोस्पेस-ग्रेड मेटल फिनिश वाला स्लीक डिजाइन दिया गया है। स्मार्टफोन फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और डॉल्बी-सर्टिफाइड ऑडियो के साथ 200% सुपर वॉल्यूम की सुविधा है, जो इसे मल्टीमीडिया के लिए आकर्षक बनाता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

Vivo Y32 5G : सस्ते में मिलेगा वीवो का 5G स्मार्टफोन, 37 घंटे चलेगी बैटरी, जानें फीचर्स

Samsung Galaxy S27 Ultra की कीमत कितनी होगी? नए कैमरा डिजाइन और प्राइवेसी डिस्प्ले के साथ 2027 में होगा लॉन्च

सभी देखें

INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल

बिहार में 'क्राइम' हो सकता है, लेकिन 'अपराध' नहीं होता, CM सम्राट चौधरी का अजीब बयान, तेजस्वी यादव ने कसा तंज

UP किसानों और महिलाओं के लिए विशेष पैकेज बहुत जल्द : CM योगी

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

अगला लेख