ganesh chaturthi

Realme X7 Max 5G हुआ लांच, ट्रिपल रियर कैमरा के साथ ये हैं फीचर्स

Updated: सोमवार, 31 मई 2021 (21:40 IST)
Realme X7 Max 5G भारत में लांच हो गया है। फीचर्स की बात करें तो डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स7 मैक्स 5जी Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.43-इंच का सैमसंग सुपर एमोलेड फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 360 हर्ट्ज़ टच सैम्पलिंग रेट और 91.7 प्रतिशत स्क्रीन-टू बॉडी रेशियो से लैस आता है।

इसमें पावर के लिए MediaTek Dimensity 1200 प्रोसेसर मिलता है। चिपसेट ARM G77 MC9 जीपीयू और 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। कीमत की बात करें तो भारत में Realme X7 Max 5G के शुरुआती 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 26,999 रुपए है। इसका एक 12GB रैम और 256GB स्टोरेज ऑप्शन भी है, जिसकी कीमत 29,999 रुपए है।
 
Realme ने फोन में स्टेनलैस स्टील वेपोर कूलिंग सिस्टम भी दिया है और कंपनी का दावा है कि यह पारंपरिक कॉपर कूलिंग सिस्टम से 42 प्रतिशत ज्यादा अच्छा है और इसकी कूलिंग क्षमता में 50 प्रतिशत ज्यादा। नया फोन IPX4 वॉटर-रेसिस्टेंट रेटिंग के साथ आता है।
 
स्मार्टफोन एस्ट्रॉयड ब्लैक, मर्करी सिल्वर और मिल्की वे कलर ऑप्शन में आता है। फोन की बैटरी 4,500 एमएएच की है, जो 50W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, लेकिन बॉक्स में 65W आउटपुट सपोर्ट करने वाला अडेप्टर मिलता है। 
 
कैमरे की बात करें तो फोटोग्राफी के लिए Realme X7 Max 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी सेंसर मिलता है। सेकंडरी कैमरा f/2.3 अपर्चर और 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस है और तीसरा कैमरा f/2.4 अपर्चर से लैस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में f/2.5 लेंस के साथ 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 
नया एक्स7 मैक्स डुअल मोड 5जी, डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, 3.5mm हेडफोन जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स स्मार्टफोन में हैं। सेंसर में जियोमैग्नेटिक सेंसर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, जायरोस्कोप और एक्सेलेरोमीटर शामिल हैं।

इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। इस फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर, डुअल-माइक रिडक्शन, डॉल्बी ऑडियो और हाई-रिजॉल्यूशन ऑडियो सपोर्ट शामिल है। नए स्मार्टफोन के अलावा, रियलमी ने Smart TV 4K भी लॉन्च किया है, जो 43-इंच और 50-इंच स्क्रीन साइज़ में आता है और डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस जैसे फीचर्स सपोर्ट करता है।

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

जाते-जाते फिर मेहरबान हुआ मानसून! यूपी-एमपी और गुजरात समेत 12 राज्यों में झमाझम बारिश, IMD का नया अलर्ट

बेंगलुरु के 90 अस्‍पतालों में कैंसर की नकली दवाएं सप्‍लाय, 5 करोड़ का माल जब्‍त, SIT ने बताया कैसे होता रहा खेल?

खाड़ी में बदलता ताकत का संतुलन, यमन युद्ध से सऊदी अरब पर बढ़ा संकट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- 'झूठ की गूंज' लाने वालों ने देश के हित में नहीं किया कोई काम

अगला लेख