Daily Horoscope
✕

Realme P3 5G : 6000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन, पानी में डूबने पर नहीं होगा खराब

Updated: सोमवार, 17 मार्च 2025 (17:45 IST)
Realme P3 5G
Realme P3 5G price in India : रियलमी ने भारत में P सीरीज में कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन रियलमी P3 5G को लॉन्च कर दिया है। यह भारत का पहला फोन है जो स्नैपड्रैगन 6 जेन 4 SoC से ऑपरेट है और इसमें 8GB तक रैम है। फोन में 6050mm² एयरोस्पेस-ग्रेड कूलिंग सिस्टम और BGMI के लिए 90fps सपोर्ट है। इसमें 6.67 इंच की FHD+ 120Hz AMOLED स्क्रीन और 16MP का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो स्मार्टफोन के पानी में डूबने पर खराब होने से बचाएगा।  
ALSO READ: Samsung का सबसे सस्ता स्मार्टफोन हो गया लॉन्च, पॉवरफुल हैं फीचर्स
क्या है स्मार्टफोन की कीमत 
19 मार्च को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक स्मार्टफोन की बिक्री होगी। स्मार्टफोन रियलमी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन स्टोर्स पर मिलेगा। रियलमी पी3 5जी स्पेस सिल्वर, कॉमेट ग्रे और नेबुला पिंक कलर में मिलेगा। इसकी कीमत 6GB + 128GB मॉडल के लिए 16,999 रुपए, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 17,999 रुपए और टॉप-एंड 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 19,999 रुपए है।
ALSO READ: Vivo V50 price : दमदार AI फीचर्स, 50 MP कैमरा, वीवो का सस्ता स्मार्टफोन मचाने आया धमाल, जानिए फीचर्स
कैसा है कैमरा
स्मार्टफोन में 50MP का रियर कैमरा और सेकेंडरी 2MP पोर्ट्रेट सेंसर है। फोन धूल और पानी के प्रतिरोध के लिए IP69 रेटिंग के साथ आता है और इसमें 45W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ 6000mAh की टाइटन बैटरी है। 
कंपनी के मुताबिक GT बूस्ट फीचर AI मोशन कंट्रोल और AI अल्ट्रा टच कंट्रोल जैसे AI-संचालित संवर्द्धन प्रदान करता है, जबकि एंटीना एरे मैट्रिक्स 2.0 सबवे और अंडरग्राउंड गैरेजेस में 30% अधिक सुचारू कनेक्टिविटी सुनिश्चित करता है।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

खाना नहीं मिलने पर Indore में हिंसक हो रहे कुत्‍ते, साढ़े 3 हजार लोगों पर हमला, प्रशासन क्‍यों नहीं करता व्‍यवस्‍था?

आलिया भट्ट, आर्यन खान से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक, TIME100 Next India की पहली लिस्ट जारी

भोपाल में 96 लाख रुपए की 9700 लीटर अवैध शराब पकड़ाई, 1075 पेटियों सोम डिस्टिलरीज दर्ज, ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

दावेदारों की मौजूदगी में खुलेगी लालबाग की 100 किलो की तिजोरी, एक महिला और खासगी ट्रस्‍ट ने किया दावा

अयोध्या की 14 कोसी परिक्रमा में उमड़ा आस्था का सैलाब: 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सरयू में लगाई डुबकी

अगला लेख