Daily Horoscope
✕

यूपी में एक जिला, एक माफिया का युग खत्म, CM योगी आदित्यनाथ का तंज

Updated: सोमवार, 17 मार्च 2025 (17:11 IST)
Yogi Adityanath News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया कि उसकी एक जिला, एक माफिया नीति के कारण अराजकता को बढ़ावा मिला, जिसे अब मौजूदा भाजपा सरकार ने स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार पैदा करने के लिए एक जिला, एक उत्पाद (ओडीओपी) पहल से बदल दिया है। आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार में संपर्क सुविधा बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री सहारनपुर में युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे जहां 365 उद्यमियों को ऋण वितरित किए गए।
 
योगी आदित्यनाथ ने कहा, पूर्ववर्ती सरकार में पहले हर जिले में एक माफिया था। हमने इसे ‘एक जिला, एक उत्पाद’ से बदल दिया ताकि कारीगरों और स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान मिले और रोजगार पैदा हो। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के प्रमुख अखिलेश यादव का नाम लिए बिना आदित्यनाथ ने कहा, अगर किसी राज्य का नेता दोपहर में उठता है, दो बजे तक तैयार हो जाता है और फिर अपने दोस्तों के साथ पिकनिक पर चला जाता है तो वह कब काम करेगा? जनता परेशान रही, जबकि उसके साथी राज्य को लूटते रहे।
ALSO READ: जमीन कब्जामुक्त कराएं, दबंगों को सबक सिखाएं : योगी आदित्यनाथ
आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार में संपर्क सुविधा बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर से दिल्ली तक की यात्रा का समय घटाकर सिर्फ एक घंटा 45 मिनट करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने ‘ओडीओपी’ योजना के प्रभाव पर भी जोर दिया और कहा कि सहारनपुर का प्रसिद्ध लकड़ी की नक्काशी उद्योग अब दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपए का सामान निर्यात करता है।
 
कारीगरों की उपेक्षा के लिए पूर्ववर्ती सरकारों की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा, ये कारीगर पहले से ही राज्य में थे, लेकिन पुरानी सरकारें उन्हें वोट बैंक बनाने में व्यस्त थीं। उन्होंने कारीगरों को बेहतर डिजाइन, तकनीक, पैकेजिंग या निर्यात सुविधाएं प्रदान करने की कभी परवाह नहीं की।
ALSO READ: योगी आदित्यनाथ बोले, संभल का उल्लेख इस्लाम से भी पहले के ग्रंथों में
आदित्यनाथ ने रोजगार सृजन में मौजूदा सरकार सरकार के प्रयासों को भी रेखांकित किया, उन्होंने बताया कि होली के दौरान, राज्य सरकार ने पुलिस बल में 60,244 युवाओं के चयनित होने की घोषणा की, जिनमें सहारनपुर के युवा भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से पुलिस की 12,000 से ज्यादा नौकरियां महिलाओं को मिलीं।
 
उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश पुलिस बल में 1947 से 2017 तक केवल 10,000 महिलाएं थीं। सिर्फ एक भर्ती अभियान में हमने 12,000 से ज्यादा बेटियों को बल में जोड़ा। उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन ने अब तक सात लाख से जयादा सरकारी नौकरियां दी हैं, जिसमें भाई-भतीजावाद या क्षेत्रीय पक्षपात का कोई आरोप नहीं है।
ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ बोले, अबू आजमी को यूपी भेजो, हम इलाज कर देंगे
उद्यमिता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए, आदित्यनाथ ने कहा, यह सरकार आपकी कड़ी मेहनत को पहचानने और उसका समर्थन करने के लिए है। यह वंशवादी राजनीति के लिए नहीं है जहां मुट्ठीभर लोग अपने लिए सत्ता लूटते हैं।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

अमेरिका-चीन एआई प्रतिस्पर्धा के बीच फंसे कई देश

LIVE: पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर शुभकामनाएं दीं

Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, 15 राज्यों में बारिश का अलर्ट; पढ़ें आज की बड़ी खबरें

अन्नामलाई क्यों हुए भाजपा के खिलाफ? जयललिता-करुणानिधि का विकल्प बनने का सपना, विजय ने कैसे बदला तमिलनाडु का खेल?

योगी सरकार के विजन से वैश्विक औद्योगिक पावर हाउस बनेगी 'पीतल नगरी' मुरादाबाद, 'यूपी डायलॉग्स' में हुआ मंथन

अगला लेख